Mehbooba Mufti: अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ महबूबा मुफ्ती का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ महबूबा मुफ्ती ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने महबूबा मुफ्ती को हिरास में ले लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 01:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2023 01:38 PM (IST)
Mehbooba Mufti: अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ महबूबा मुफ्ती का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ महबूबा मुफ्ती का दिल्ली में प्रदर्शन

श्रीनगर, एएनआई। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती को राजधानी दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर महबूबा मुफ्ती बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

#WATCH | PDP leader Mehbooba Mufti holds protest in Delhi against J&K administration's anti-encroachment drive in Kashmir

There is 'gunda raj' in J&K. It is being destroyed like Afghanistan, she says.

Mehbooba Mufti along with PDP workers detained police. pic.twitter.com/vn3dqbiAuv

— ANI (@ANI) February 8, 2023

बता दें कि, केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महबूबा मुफ्ती समेत पीडीपी कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल, महबूबा मुफ्ती और पीडीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें Dhangri Attack: राजौरी की पहाड़ियों में छिपे हैं आतंकवादी, जानकारी देने वालों को पुलिस देगी 10 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर में 'गुंडा राज'

राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 'गुंडा राज' है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हम जनता, विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों को जम्मू और कश्मीर में बड़े पैमाने पर जनता के सामने आने वाले दुखों के बारे में बताना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम संसद नहीं जा सकते हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि हमें कहां जाना चाहिए। क्या सरकार चाहती है कि हम संयुक्त राष्ट्र में अपनी शिकायतों का निवारण करवाएं। अगर हमें संसद में नीं बोलने दिया जाएगा तो संयुक्त राष्ट्र हमारे पास आखिरी रास्ता होगा।

उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कानून का कोई राज नहीं है और हम अपने दिल की बात कहने के लिए दिल्ली आए थे। लेकिन ऐसा लगता है कि यहां भी आम जनता की आवाज दबा दी गई है।"

अतिक्रमण विरोधी अभियान का कर रही हैं विरोध

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लगातार घाटी में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आवाज उठा रही है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ, महबूबा ने रेलवे भवन से संसद तक मार्च करने की योजना बनाई, जहां वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन की "बुलडोजर नीति" के बारे में विपक्षी दलों को सूचित करना चाहती थीं। इस मार्च के बाच में ही दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया।

पुलिस महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर ले गई। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से तितर-बितर हो गए।

chat bot
आपका साथी