Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती फिर बनी पीडीपी की अध्यक्ष, 22 फरवरी 2024 तक होगा कार्यकाल

महबूबा मुफ्ती एक बार फिर सर्वसम्मति से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष चुन ली गई हैं। पीडीपी में अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।महबूबा अब 22 फरवरी 2024 तक पीडीपी की अध्यक्ष बनी रहेंगी।महबूबा मुफ्ती का कार्यकाल गत 31 अक्टूबर 2020 को ही समाप्त हो गया था।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:21 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:08 PM (IST)
Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती फिर बनी पीडीपी की अध्यक्ष, 22 फरवरी 2024 तक होगा कार्यकाल
महबूबा मुफ्ती एक बार फिर सर्वसम्मति से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष चुन ली गई हैं।

जम्मू, जेएनएन। महबूबा मुफ्ती एक बार फिर सर्वसम्मति से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष चुन ली गई हैं। पीडीपी में अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। आज यानि सोमवार सुबह पीडीपी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु जम्मू और कश्मीर संभाग से पीडीपी के 150 नेताओं ने इस मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। हालांकि पीडीपी में अध्यक्ष पद के लिए केवल महबूबा मुफ्ती ही एकमात्र उम्मीदवार थी। लिहाजा सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें फिर से तीन वर्षों के लिए पीडीपी का अध्यक्ष चुन लिया।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती का कार्यकाल गत 31 अक्टूबर 2020 को ही समाप्त हो गया था। यही वजह है कि एक बार फिर से प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। महबूबा अब 22 फरवरी 2024 तक पीडीपी की अध्यक्ष बनी रहेंगी। इससे पहले रविवार को पीडीपी की कोर कमेटी सहित राजनीतिक सलाहकार कमेटी व अन्य इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जम्मू में पीडीपी के पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी निर्वाचन अधिकारी थे जबकि सतपाल चाढ़क पर्यवेक्षक थे। कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव एआर वीरी की देखरेख में हुए।

chat bot
आपका साथी