Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान, जम्मू में छिटपुट बारिश के आसार

अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा कस्बे में पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात को 10.7 डिग्री सेल्सियस था।उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर में यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 01:26 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान, जम्मू में छिटपुट बारिश के आसार
न्यूनतम तापमान के बारे में उन्होंने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मौसम के मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगे हैं। बेशक दिन में उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है लेकिन सुबह पहले पहर से हल्की ठंडी हवा से ठंड की दस्तक का अहसास होने लगा है।वहीं आज दिन रात बासबर रहेंगे जबकि कल से दिन छोटा और रातें लंबी होने लगेंगी।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार आज शुक्रवार को कश्मीर संभाग में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और जम्मू संभाग में अगले 23 घंटों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।अगले दो दिनों के दौरान छिटपुट हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान के बारे में उन्होंने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात 13.3 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा कि वर्ष के इस समय के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था।विभाग अनुसार तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पहलगाम में पारा पिछली रात के 7.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.6 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विभाग अनुसार कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 12.2 डिग्री सेल्सियस था और यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग रिसॉर्ट में तापमान पिछली रात के 7.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर में यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा कस्बे में पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात को 10.7 डिग्री सेल्सियस था।उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर में यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात 22.5 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 15.7 डिग्री सेल्सियस, कटडा में 21.0 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी