सभी दलों की नजर निकाय चुनावों पर

राज्यपाल द्वारा निकाय व पंचायती चुनावों का ऐलान करने के बाद जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक राज्य में निकाय चुनाव होने हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 03:53 PM (IST)
सभी दलों की नजर निकाय चुनावों पर
सभी दलों की नजर निकाय चुनावों पर
राजौरी, जागरण संवाददाता। राज्यपाल द्वारा निकाय व पंचायती चुनावों का ऐलान करने के बाद जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। इसलिए सभी दलों की नजर निकाय चुनावों पर लगी है।

चुनावी हवा को और तेज करने के लिए राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार को राजौरी के दौरे पर आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राजौरी के सरकारी डाकबंगला में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनावों को लेकर चर्चा करेंगी और चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर भी समीक्षा करेंगी।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। वहीं पार्टी के विधायक चौधरी कमर हुसैन, चौधरी जुल्फिकार अली, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी भी लगातार कार्यकर्ताओं से बातचीत करके पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी