साक्षरता दर बढ़ी पर शत प्रतिशत बहुत दूर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में शत-प्रतिशत साक्षरता दर का सपना अभी साकार होता नजर नहीं आ रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 09:52 PM (IST)
साक्षरता दर बढ़ी पर शत प्रतिशत बहुत दूर
साक्षरता दर बढ़ी पर शत प्रतिशत बहुत दूर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में शत-प्रतिशत साक्षरता दर का सपना अभी साकार होता नजर नहीं आ रहा है। राज्य में वर्षो से चलाए जा रहे अभियानों का असर तो है लेकिन अभी साक्षरता दर में जम्मू कश्मीर बहुत पीछे है। इसका एक कारण राज्य में महिलाओं में साक्षरता दर कम होना है।

राज्य में साक्षरता दर 67.16 प्रतिशत है। पुरुषों की साक्षरता दर तो 76.75 प्रतिशत है परंतु महिलाओं की साक्षरता दर 56.43 प्रतिशत ही है। राज्य में सात जिले ऐसे हैं जहां पर अब भी महिलाओं की साक्षरता दर 50 प्रतिशत से कम है। यह सब उस समय है जब देश के अन्य भागों की तरह ही जम्मू कश्मीर में भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चल रहा है। साल 1991 से 2001 के बीच साक्षरता दर 55.52 प्रतिशत थी। उस समय महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 43 प्रतिशत थी। इसके बाद राज्य सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए। लोगों में साक्षरता दर बढ़ने लगी। साल 2011 की जनगणना में राज्य में साक्षरता दर 67.16 प्रतिशत हुई। महिलाओं की साक्षरता दर में भारी वृद्धि हुई और उनका साक्षरता दर 56.43 प्रतिशत हो गई। यह पहली बार था कि राज्य में साक्षरता दर में बढ़ोतरी हुई है परंतु ¨चता का विषय यह है कि कई दूरदराज के क्षेत्रों में महिलाओं की साक्षरता दर अभी 30 से 40 प्रतिशत ही है। विशेषज्ञों का कहना है कि शत-प्रतिशत साक्षरता दर का सपना साकार करने में अभी कम से कम दो दशक लगेंगे। इसमें सबसे बड़ी चुनौती महिलाओं को साक्षर बनाना है।

------

राज्य में जिला वार साक्षरता दर

जिला पुरुष महिलाएं कुल

कुपवाड़ा 77.10 54.79 66.92

बारामुला 77.35 55.01 66.93

श्रीनगर 78.01 63.47 71.21

बडगाम 68.18 46.60 57.98

पुलवामा 75.21 53.81 65.00

अनंतनाग 74.13 54.15 64.32

लेह 89.39 64.52 80.48

कारगिल 86.73 58.05 74.49

डोडा 80.36 50.34 65.97

ऊधमपुर 79.93 58.22 69.90

पुंछ 81.04 54.80 68.69

राजौरी 78.38 57.20 68.54

जम्मू 89.77 77.41 83.98

कठुआ 81.40 64.56 73.50

सांबा 89.76 74.39 82.48

रियासी 69.93 47.55 59.42

किश्तवाड़ 71.75 44.13 58.54

गांदरबल 70.74 47.62 59.99

कुलगाम 70.59 49.74 60.35

रामबन 71.97 40.04 56.90

शोपियां 71.86 52.77 62.49

बांडीपोरा 68.41 46.24 57.86

कुल 76.75 56.43 67.16

chat bot
आपका साथी