जम्मू कश्मीर के लिए 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू

करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार दोपहर को 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू इस सेवा का उदघाटन करेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 01:17 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के लिए 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू
जम्मू कश्मीर के लिए 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू

जम्मू, राज्य ब्यूरो । करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार दोपहर को 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू हो गर्इ है। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू इस सेवा का उदघाटन किया। इससे आपातकालीन में अब एम्बुलेंस सेवा मरीजों को मिल जाएगी। यह सेवा इस समय कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप को देखकर भी शुरू की जा रही है।

जम्मू कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने वर्ष 2018 में जम्मू कश्मीर में एंबुलेंस सेवा 102 व 108 को शुरू करने के लिए टेंडर निकाला था। यह टेंडर पुणे की कंपनी मैसर्स बीवीजी को मिला। पिछले साल अक्टूबर में इस कंपनी का सहमति पत्र पर हस्ताक्षर (एमओयू) नेशनल हेल्थ मिशन जम्मू कश्मीर के साथ हुआ। इस कंपनी को दोनों ही एंबुलेंस सेवा जम्मू कश्मीर में चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। एम्बुलेंस सेवा पिछले साल ही शुरू हो जानी थी लेकिन कई विवाद होने के बाद इसे शुरू नहीं हो पाया। अब एम्बुलेंस सेवा हो रही है। 102' और '108' एंबुलेंस सेवा के साथ कुल 436 एंबुलेंस चलाने की योजना है। इनमें 50 एडवांस लाइफ स्पोर्ट सिस्टम वाली होंगी, जबकि 66 बेसिक लाइफ स्पोर्ट और 300 अन्य एंबुलेंस होंगी, जिनमें जीपीएस फिट होगा। यह सेवा मंगलवार दोपहर को शुरू हुर्इ। 

chat bot
आपका साथी