हरि सिंह महाराजा के जन्मदिन पर छुट्टी के लिए सीएम को लिखा पत्र

केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे के दौरान जम्मू मे सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनो ने 23 सितंबर को अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की थी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Sep 2017 04:50 PM (IST)
हरि सिंह महाराजा के जन्मदिन पर छुट्टी के लिए सीएम को लिखा पत्र
हरि सिंह महाराजा के जन्मदिन पर छुट्टी के लिए सीएम को लिखा पत्र

जम्मू, [राज्य ब्यूरो] । देश मे राज्य का विलय करने वाले महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर छुट्टी करने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखकर इस संबंध मे सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) का आदेश जारी करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

महाराजा के जन्मदिन मे केवल एक दिन बचा है। ऐसे मे भाजपा की साख दांव पर लगी हुई है। केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे के दौरान जम्मू मे सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनो ने 23 सितंबर को अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की थी।

महाराजा के खिलाफ विद्रोह करने वालो की याद मे 13 जुलाई को शहीदी दिवस की छुट्टी करने वाली कश्मीर केद्रित सरकारो को महाराजा के जन्मदिन की छुट्टी मेल नही खाती है। इस मुद्दे पर भाजपा व पीडीपी के राजनीतिक हित टकरा रहे है। ऐसे हालात मे इस मुद्दे को तूल देने के लिए जम्मू मे विपक्षी पार्टियां भी छुट्टी घोषित करने की वकालत कर रही है।

अगर 23 सितंबर को जम्मू मे छुट्टी नही होती है तो यह भाजपा के लिए बड़ा सियासी आघात होगा। इसलिए पार्टी हाईकमान भी दबाव डाल रही है कि इस पुरानी मांग को पूरा करवाया जाए। कश्मीर केंद्रित नेशनल कांफ्रेस के प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र सिंह राणा भी स्पष्ट कर चुके है कि छुट्टी होनी चाहिए। भाजपा को इस वादे को पूरा करना चाहिए।

ऐसे हालात मे डॉ. निर्मल सिंह ने महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखा है कि महाराजा राज्य के अंतिम शासक थे। देश में राज्य का विलय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को कोई नकार नही सकता है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में उनकी भूमिका अहम है। ऐसे मे उनके जन्मदिन पर छुट्टी की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री जीएडी को निर्देश दे कि इस संबंध मे छुट्टी का आदेश जारी किया जाए।

chat bot
आपका साथी