सैनिक कालोनी में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दब कर श्रमिक की मौत, महिला श्रमिक गंभीर

महिला श्रमिक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। सैनिक कालोनी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह हादसा रविवार दोपहर को हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:07 PM (IST)
सैनिक कालोनी में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दब कर श्रमिक की मौत, महिला श्रमिक गंभीर
चौवादी में मोहम्मद असलम ने अपने निर्माणाधीन मकान का कुछ दिन पूर्व ही लेंटर डाला।

जम्मू, जागरण संवाददाता : सैनिक कालोनी के चौवादी इलाके में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिर जाने से उसके मलबे में दब कर एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रमिक घायल हो गई। महिला श्रमिक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। सैनिक कालोनी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह हादसा रविवार दोपहर को हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौवादी में मोहम्मद असलम ने अपने निर्माणाधीन मकान का कुछ दिन पूर्व ही लेंटर डाला। रविवार दोपहर को घर के एक हिस्से में निर्माण कार्य जारी था कि इस दौरान लेंटर एक हिस्सा अचानक से गिर पड़ा। हादसे के समय वहां मध्य प्रदेश के रहने वाले रामू लाल पुत्र मोहन लाल और मध्य प्रदेश की ही सुषमा पत्नी संतोष कुमार दोनों मलबे में दब गए। ये दोनों वर्तमान में सैनिक कालोनी में रहते थे।

लेंटर का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां काम करने वाले अन्य श्रमिकों ने हालांकि मलबे को हटाकर उसमें दबे रामू लाल और सुषमा को निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक जांच में डाक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया है। उसके सिर व चेहरे पर मलबा गिरने से गंभीर चोट आ गई थी। महिला श्रमिक की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही सैनिक कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सोमवार को श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी