katra; Maa Vaishno Devi: नए साल में अब तक 5.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

Jammu Maa Vaishno Devi नए साल में मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। वे दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नए वर्ष के पहले महीने में करीब 5.25 लाख श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 01 Feb 2023 01:44 PM (IST) Updated:Wed, 01 Feb 2023 01:44 PM (IST)
katra; Maa Vaishno Devi: नए साल में अब तक 5.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन
मां वैष्णो देवी की पवित्र और प्राचीन गुफा फिर से भक्तों के लिए खोल दी गई है.

कटड़ा, जागरण संवाददाता। नए साल में मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। वे दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नए वर्ष के पहले महीने में करीब 5.25 लाख श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

वर्तमान में श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से दर्शन प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बीते 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन गुफा खोली गई थी, जो 23 जनवरी को बंद कर दी गई थी। वहीं, अब एक बार फिर प्राचीन गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है।

परीक्षाओं को लेकर आम तौर पर मां वैष्णो की यात्रा

दिन में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक और रात में 11:00 बजे से 3:00 बजे तक प्राचीन गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होने पर प्राचीन गुफा खोली जाती है। फरवरी में देशभर में परीक्षाओं को लेकर आम तौर पर मां वैष्णो की यात्रा में कमी रहती है।

दो दिन वर्षा के बाद धूप खिली

उम्मीद है कि फरवरी में भी मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा खुली रहेगी। बीते दो दिन वर्षा के बाद मंगलवार को धूप खिली, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। श्रद्धालु आरएफआइडी (रेडियो फीक्वेंसी आइडेंटिटी) यात्रा कार्ड प्राप्त कर मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे।

बीते दो दिन वर्षा होने व बादल छाए रहने से आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत तक चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। वहीं, मंगलवार को धूप खिलने के बाद मां वैष्णो देवी की सभी सेवाएं उपलब्ध रहीं।

chat bot
आपका साथी