सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा उच्च शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने इसी कार्रवाई के तहत सोपोर से ताहिर नजीर शल्ला पुत्र नजीर अहमद शल्ला को गिरफ्तार किया है। ताहिर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 03:53 PM (IST)
सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा उच्च शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा उच्च शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

श्रीनगर, जेएनएन। सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर घाटी के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे राष्ट्रविरोधी तत्वों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साइबर सैल ने शिकंजा कसा है। सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे इन लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना जांच सोशल मीडिया पर झूठा प्रयार कर रहे ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए। साइबर पुलिस ने इस बात का खुलासा भी किया है कि सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करने वालों में कई सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

पुलिस ने इसी कार्रवाई के तहत सोपोर से ताहिर नजीर शल्ला पुत्र नजीर अहमद शल्ला को गिरफ्तार किया है। ताहिर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वह अपने ट्वीटर व फेसबुक एकाउंट्स से लगातार जम्मू-कश्मीर केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा था। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद उसने सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी अभियान चला रखा था। जबकि उसका कोई आधार भी नहीं था। आरोपी अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से देशद्रोही और भड़काऊ पोस्ट प्रसारित कर रहा था, जो कानून और व्यवस्था के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर डाली गई उसकी टिप्पणियों से उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को साइबर सैल ने पुलिस स्टेशन सोपोर को सौंप दिया है। उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर इसी तरह के राज्य-विरोधी अभियानों में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि झूठा प्रचार कर प्रदेश की शांति को खतरा पैदा कर रहे ऐसे लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

chat bot
आपका साथी