जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में फिर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 01:09 PM (IST)
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में फिर की गोलीबारी
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में फिर की गोलीबारी

जम्मू, एएनआई । पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी हो कि पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आज सुबह करीब 11.30 बजे मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी हो कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों पर सोमवार को मोर्टार के गोले दागे थे। घटना के कारण सीमा पर रहने वालों लोगों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवां दिन है जब पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.40 बजे पुंछ जिले में शाहपुर और करनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जानकारी हो कि पाकिस्तान द्वारा अग्रिम इलाकों में भारी संख्या में मोर्टार के गोले दागने और असैन्य इलाकों को निशाना बनाये जाने के कारण निवासियों में भय व्याप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि कस्बा, कर्नी, गुंतारियन और शाहपुर के अलग-अलग गांवों में मोर्टार के गोले गिरे जिसके कारण लोग घरों मे रहने के लिए विवश थे। जानकारी हो कि भारी गोलाबारी जारी है। लेकिन भारतीय पक्ष में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में एहतियाती तौर पर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी