Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर दो श्रद्धालुआें की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत

पुलिस व सेना की मदद शव को बालटाल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 12:11 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 03:47 PM (IST)
Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर दो श्रद्धालुआें की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत
Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर दो श्रद्धालुआें की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत

जम्मू, जेएनएन। बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर आज शुक्रवार को दो श्रद्धालुआें की मौत हो गई। पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग रूप में विराजमान भगवन शंकर के दर्शन कर वापिस लौट रहे झारखंड से आए श्रद्धालु की भवन के नीचे बनाए कैंप में आज सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि भूषण सिंह पुत्र राम नंदन सिंह निवासी धनबाद झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने भाई राम कुमार सिंह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आया हुआ था।

शशि भूषण वीरवार शाम को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पहुंचा था। हिम शिवलिंग के दर्शन करने के बाद दोनों भाइयों ने भवन के नजदीक लगे कैंप में ही रात व्यतीत की। रात को अचानक शशि का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसकी खराब हालत को देखते हुए राम कुमार तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह उसकी हालत एक बार फिर बिगड़ गया और तड़के सुबह 5 बजे के करीब उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं पारंपरिक पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की आेर पैदल जा रहे गुजरात से आए 65 वर्षीय श्रद्धालु श्रीकंठ जोशी को हृदय में जोर से दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। मार्ग पर चल रहे अन्य श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना सेना के जवानों को दी और आइटीबीपी के जवानों ने उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परंतु डाक्टरों द्वारा जांच करने के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। उनका कहना है कि श्रीकंठ की मृत्यु हृदयघात से हुई है। उन्होंने पवित्र गुफा के लिए आज सुबह ही यात्रा आरंभ की थी और जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा वह शेषनाग के नजदीक पहुंचे थे।

पुलिस व सेना की मदद से दोनों शवों को बालटाल व पहलगाम पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी