शहीद को श्रद्धांजलि देने आज राजौरी जाएंगे जितेंद्र सिंह

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राजौरी के बदासन वाला के शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) केक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 02:50 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 02:50 AM (IST)
शहीद को श्रद्धांजलि देने आज  राजौरी जाएंगे जितेंद्र सिंह
शहीद को श्रद्धांजलि देने आज राजौरी जाएंगे जितेंद्र सिंह

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राजौरी के बदासन वाला के शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) केकर्मी नसीर अहमद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शनिवार को थन्नामंडी जाएंगे। उन्हें पुलवामा हमले के शहीद नसीर को सुपुर्द ए खाक करना है।

केंद्र सरकार ने शहीद की अंतिम रस्मों में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह की ड्यूटी लगाई है। डॉ. जितेंद्र ¨सह के साथ शनिवार सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा व विधानसभा के स्पीकर डॉ. निर्मल ¨सह भी राजौरी जाएंगे। ये नेता शहीद के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के साथ परिवार को विश्वास दिलाएंगे कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। पूरा देश उनके साथ है।

इसी बीच रविंद्र रैना ने कहा है कि जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। पाकिस्तान और उसकी शह पर जम्मू कश्मीर में खूनखराबा करने वाली ताकतों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस के शहीदों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब देना होगा। आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर बदला लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी