पाकिस्तान ने दागा स्नाइपर शाट, जवान घायल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : सीमा पर नापाक हरकतें जारी रखते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को स्नाइपर श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 02:36 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 02:36 AM (IST)
पाकिस्तान ने दागा स्नाइपर शाट, जवान घायल
पाकिस्तान ने दागा स्नाइपर शाट, जवान घायल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : सीमा पर नापाक हरकतें जारी रखते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को स्नाइपर शाट दागकर भारतीय सेना के एक जवान को घायल घायल कर दिया।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे अखनूर के केरी बट्टल में तैनात आठ जेकलाई के जवान नायक राज ¨सह को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों ने स्नाइपर शाट से गोली दागी, जिससे वह घायल हो गए। उसे हेलीकाप्टर से तुरंत सेना के अस्पताल पहुंचाया गया।

इस बीच, क्षेत्र में दुर्घटनावश गोली चलने से सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान सुरेंद्र कुमार निवासी हरियाणा घायल हो गया। सर्विस राइफल से गोली उसके दांए पांव में लगी। उसे बेहतर उपचार के लिए सतवारी के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी