बारुदी सुरंग धमाके में एक सैन्यकर्मी घायल, मीरां साहिब में जवान ने खुद को मारी गोली

वहीं मीरां साहिब सैन्य शिविर में तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान टी. अशोक कुमार के रूप में हुई।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 12:13 PM (IST)
बारुदी सुरंग धमाके में एक सैन्यकर्मी घायल, मीरां साहिब में जवान ने खुद को मारी गोली
बारुदी सुरंग धमाके में एक सैन्यकर्मी घायल, मीरां साहिब में जवान ने खुद को मारी गोली
जम्मू, जेएनएन। जिला कुपवाड़ा में एलओसी के साथ सटे इलाके में गश्त के दौरान एक जवान का पांव वहां बिछी बारुदी सुरंग पर पड़ गया। इससे वहां एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें भूपेन छेत्री नामक जवान जख्मी हो गया। यह घटना सिंपल अग्रिम चौकी के पास हुई है।

वहीं मीरां साहिब सैन्य शिविर में तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान टी. अशोक कुमार के रूप में हुई। सैन्य सूत्रों के अनुसार जवान ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टी.अशोक कुमार चार मद्रास में तैनात था और उसने 6 जुलाई को ही 18 मीरां साहिब में स्थित 18 मद्रास यूनिट ज्वाइन की थी। जवान ने जब खुद को गोली मारी उस समय वह नाइट ड्यूटी कर रहा था।

टी.अशोक कुमार आंध्र प्रदेश के जिला पाराकसम के गांव पतनई पाली का रहने वाला था। हालांकि स्थानीय पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी