कांग्रेस का जन जागरण अभियान आयोजित, जीए मीर ने की जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने काफी खराब दौर देखा है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव में देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र को अपना वादा पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना चाहिए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:27 PM (IST)
कांग्रेस का जन जागरण अभियान आयोजित, जीए मीर ने की जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग
मीर ने कहा कि यह कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने कहा है कि जम्मू कश्मीर काे राज्य का दर्जा देकर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल किया जाए। मध्य कश्मीर के बड़गाम जिला के खानसाहब क्षेत्र के वांचू में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि यह कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को धर्म, क्षेत्रवाद पर बांटने का आरोप लगाया।

पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में मीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने काफी खराब दौर देखा है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव में देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र को अपना वादा पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना चाहिए। इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा चुनाव में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग महसूस कर रहे हैं कि राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा ने गुमराह किया है। लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। कांग्रेस अन्याय, भेदभाव के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि समय महंगाई, बेरोजगारी, विकास मुद्दे हैं। जम्मू कश्मीर में बिगड़ते सुरक्षा हालात से जम्मू कश्मीर के लोग निराश हैं। विकास नहीं हुआ है जबकि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 

chat bot
आपका साथी