Jammu Municipal Corporation : अमित शाह के दौरे के बाद जम्मू को मिलेगा नया मेयर व डिप्टी मेयर

अगले एक माह के भीतर जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाना अनिवार्य है। इसके लिए जम्मू नगर निगम अगले चार-पांच दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। म्यूनिसिपल एक्ट 2002 की धारा 36 के अंतर्गत इन चुनावों को करवाया जाएगा।

By rohit jandiyalEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 06:57 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 07:21 AM (IST)
Jammu Municipal Corporation : अमित शाह के दौरे के बाद जम्मू को मिलेगा नया मेयर व डिप्टी मेयर
भाजपा के पास मौजूदा समय में अपने 44 कारपोरेटर हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने घोषणा के तीसरे दिन सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। अब जम्मू को अपना नया मेयर व डिप्टी मेयर के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। जम्मू नगर निगम में भाजपा का मेयर व डिप्टी मेयर बनना लगभग तय है, ऐसे में पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के के 30 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दौरे के बाद अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। प्रदेश भाजपा ने अपने स्तर पर चर्चा कर मेयर व डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। अमित शाह इन नामों पर अंतिम मुहर लगाएंगे, जिसके बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करेगी।

चंद्र मोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे निगम के आयुक्त राहुल यादव को अपने त्यागपत्र सौंप दिए। अब नए मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव होने तक दोनों कार्यवाहक मेयर व डिप्टी मेयर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रङ्क्षवद्र रैना ने बताया कि अब जम्मू नगरनिगम मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी करेगा, उसके बाद ही पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। रैना ने बताया कि संभावित उम्मीदवारों के नामों पर पार्टी में चर्चा हो चुकी है, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद ही की जाएगी। इस समय पार्टी पूरी तरह से अमित शाह के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में बगावत थामने के लिए भाजपा ने मेयर व डिप्टी मेयर को गत शनिवार को त्यागपत्र देने के निर्देश दिए थे। दोनों के खिलाफ 21 कारपोरेटरों ने अनदेखी का आरोप लगाया था। हालांकि भाजपा की ओर से कहा गया था कि दोनों अपनी मर्जी से त्यागपत्र दे रहे हैं और अब संगठन के लिए काम करना चाहते हैं।

एक माह के भीतर चुनाव अनुविार्य, चार-पांच दिन में आएगी अधिसूचना : अगले एक माह के भीतर जम्मू नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाना अनिवार्य है। इसके लिए जम्मू नगर निगम अगले चार-पांच दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। म्यूनिसिपल एक्ट 2002 की धारा 36 के अंतर्गत इन चुनावों को करवाया जाएगा। जिसके तहत त्यागपत्र देने के 30 दिनों के भीतर चुनाव होने चाहिए। इसमें निगम पहले नामांकन भरने की तिथि निर्धारित करेगा। फिर नाम वापस लेने के लिए कम से कम एक दिन का समय दिया जाएगा। उसके 10 दिन के अंदर चुनाव करवाए जाएंगे। 26 अक्टूबर तक चुनाव करवाना अनिवार्य है। निगम के आयुक्त इस संबंध में आवास एवं शहरी विकास विभाग को लिखेंगे और निर्देश मिलने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। निगम की सचिव परङ्क्षवद्र कौर की अध्यक्षता में यह चुनाव होंगे। कुल 73 कारपोरेटर इस चुनाव में मतदान करेंगे। निगम के 75 कारपोरेटर थे, जिनमें से दो का निधन हो चुका है। जम्मू नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। भाजपा के पास मौजूदा समय में अपने 44 कारपोरेटर हैं।

मैं हमेशा पार्टी का ऋणि रहूंगा। सभी के सहयोग से अच्छा कार्यकाल गुजरा। आगे भी मैं एक कारपोरेटर के नाते उनके साथ खड़ा रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहूंगा। -चंद्र मोहन गुप्ता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सिपाही की तरह मैंने अपने दायित्व को निभाया। आगे भी ऐसे ही तन्मयता के साथ काम करती रहूंगी। पूरे कार्यकाल में सभी कारपोरेटरों का अच्छा सहयोग मिला। इसके लिए आभार। -पूर्णिमा शर्मा 
chat bot
आपका साथी