जम्मू विवि में नए सत्र के बाद होंगे स्टूडेंट यूनियन के चुनाव

राज्य ब्यूरो जम्मू जम्मू विश्वविद्यालय (विवि) में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव साल 2020 के अकादमिक सत्र शुरू होने के बाद करवाए जाएंगे। गत दिनों विद्यार्थियों ने मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया था जिसमें स्टूडेंट यूनियन के चुनाव करवाने का मुद्दा शामिल था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 07:14 AM (IST)
जम्मू विवि में नए सत्र के बाद  होंगे स्टूडेंट यूनियन के चुनाव
जम्मू विवि में नए सत्र के बाद होंगे स्टूडेंट यूनियन के चुनाव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय (विवि) में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव साल 2020 के अकादमिक सत्र शुरू होने के बाद करवाए जाएंगे। गत दिनों विद्यार्थियों ने मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया था जिसमें स्टूडेंट यूनियन के चुनाव करवाने का मुद्दा शामिल था। विश्वविद्यालय प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने आंदोलन समाप्त किया था। नया सत्र अगस्त में शुरू होता है। इससे पहले अगले महीने से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय में पहली बार साल 2017 में चुनाव हुए थे, लेकिन कुछ विद्यार्थियों के न्यायालय में चले जाने के बाद परिणाम पर रोक लगा दी गई थी। उसके बाद चुनाव को लेकर आज तक स्थिति साफ नहीं हुई है। विश्वविद्यालय स्टे हटाने के मुद्दे पर न्यायालय नहीं। उसके बाद चुनाव करवाने को लेकर छात्र संगठनों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए। साल 2019 में तो स्टूडेंट कल्चरल काउंसिल के चुनाव भी नहीं हो पाए। जिस दिन यह चुनाव रखे गए थे उस दिन विद्यार्थी डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक स्टूडेंट यूनियन के चुनाव नहीं करवा लिए जाते है तब तक स्टूडेंट कल्चरल काउंसिल के चुनाव भी नहीं करवाने दिए जाएंगे। जम्मू विवि में साल 2017 में पहली बार स्टूडेंट यूनियन के चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से करवाए थे। विद्यार्थी ओपन चुनाव की मांग कर रहे है। अप्रत्यक्ष चुनाव का यह तरीका था कि पहले विवि के विभागों में चुनाव करवा कर एक विभागीय प्रतिनिधि को चुना गया और बाद में इन प्रतिनिधियों ने मतदान किया जिसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव चुना जाना था। चुनाव तो हुआ लेकिन परिणाम घोषित करने पर न्यायालय का स्टे लग गया। जम्मू विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जसबीर सिंह का कहना है कि मामला न्यायालय में है। विवि स्टे हटाने के लिए कानूनी सलाह लेगी और उसके बाद न्यायालय मूव करेंगे। अभी हाल ही में नेशनल सेक्युलर फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने वीसी से मुलाकात कर स्टूडेंट यूनियन चुनाव करवाने का मुद्दा उठाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआइ, नेशनल कांफ्रेंस स्टूडेंट यूनियन भी इस चुनाव करवाने की मांग कर रही है।

chat bot
आपका साथी