स्वच्छता अभियान से शहर को निखारने की मुहिम, नगर निगम ने लोगों से सहयोग मांगा

वहीं पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:33 PM (IST)
स्वच्छता अभियान से शहर को निखारने की मुहिम, नगर निगम ने लोगों से सहयोग मांगा
स्वच्छता अभियान से शहर को निखारने की मुहिम, नगर निगम ने लोगों से सहयोग मांगा

जम्मू, जागरण संवाददाता। स्वच्छता अभियान चलाकर जम्मू नगर निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। महीने भर के अभियान के तहत सड़कों, गलियों की सफाई करने के साथ निगम कचरा जमा कर रहा है। दस दिनों में निगम ने करीब 1500 मीट्रिक टन कचरा उठाया है। इस कचरे को निगम कोट भलवाल में ठिकाने लगा रहा है।

23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के चलते वार्ड वासियों को थोड़ी राहत जरूरी मिली है। लोग चाहते हैं कि इस अभियान को प्रभावी ढंग से चलाते हुए रूटीन में जारी रखा जाए। शुक्रवार को बिक्रम चौक, बाहूफोर्ट और छन्नी रामा में अभियान के तहत सफाई की। हालांकि बहुत सी गलियों में इस दौरान भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। शनिवार को गंग्याल और डिग्याना में इस अभियान को चलाया जाएगा। हेल्थ आफिसर डा. मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि अभियान को रूटीन में जारी रखा गया है। रोजाना तीन-चार वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसी कड़ी में मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर चूना बगैरा भी डाला जा रहा है। स्थानीय मुहल्ला वेलफेयर कमेटियों के पदाधिकारियों को भी विश्वास में ले रहे हैं ताकि मुहल्ला वासियों की समस्याओं को भी समझा जा सके।

वहीं पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया। कोशिश की जा रही है कि वार्ड के अधिकतर मुहल्ले इसमें साफ कर लिए जाएं। फिर भी अभियान के चलते लोगों को काफी राहत मिल रही है। रूटीन में वार्ड को साफ करने में भी इससे सुविधा हो जाती है। उन्होंने शहर वासियों से अपील कि वे शहर को साफ-सुथरा बनाने में जम्मू नगर निगम का सहयोग करें। 5 अक्टूबर : वार्ड नंबर 56 व 58 9 अक्टूबर : 27,28 व 29 10 अक्टूबर : 42 व 43 11 अक्टूबर : 14,30,31 12 अक्टूबर : 18,24 व 25 14 अक्टूबर : 22,23 व हाईवे 15 अक्टूबर : 12,13 व 19 बीसी 16 अक्टूबर : 34,35,36 व 37 17 अक्टूबर : 26,33 व 39 18 अक्टूबर : 4,10,11 19 अक्टूबर : 8,9,16,17 व 71 21 अक्टूबर : 1,2 व 3 22 अक्टूबर : 20,21 व हाईवे 23 अक्टूबर : 5,4,7 व 15

chat bot
आपका साथी