Jammu Municipal Corporation: निर्दलीय कॉरपोरेटर काआरोप, लोकतंत्र का गला घाेंटने में जुटा जम्मू नगर निगम

उन्होंने कहा कि अब जनरल हाउस की बैठक भी औपचारिकता निभाने के लिए बुलाई जा रही है। सभी के लिए सवाल लिए जाने चाहिए। जरूरत पड़े तो दो-तीन दिन हाउस चलाया जाए। ऐसा करने के बजाय पर्दे डालने की राजनीति की जाने लगी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:58 AM (IST)
Jammu Municipal Corporation: निर्दलीय कॉरपोरेटर काआरोप, लोकतंत्र का गला घाेंटने में जुटा जम्मू नगर निगम
विकास के नाम पर पिछले नौ महीनों से हम लोगों के सवाल सुनते थक गए हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू शहर के निर्दलीय कॉरपोरेटर जनरल हाउस की बैठक में सवाल नहीं रखने और मीडिया तथा आम लोगों को नहीं आने देने के आदेश के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। आठ महीनों से जनरल हाउस की बैठक नहीं बुलाई गई। अब बुलाई जा रही है तो मीडिया व आम लोगों को इससे दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह सब निगम अपने काले-कारनामे छुपाने के लिए कर रहा है।

निर्दलीय कॉरपोरेटर शाम लाल बस्सन का कहना है कि पिछले नौ महीनों से निगम में कोई काम नहीं हुआ। आज तक न तो टेंडर लग पाएं हैं और न ही विकास कार्य शुरू हुए हैं। अपने चहेतों को छोड़ शेष की परवाह नहीं की जा रही है। बड़ी मुश्किल और अपीलों के बाद अब जनरल हाउस की बैठक बुलाने जा रहे हैं तो उसमें भी सवाल रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं प्रस्ताव भी एक ही रखने को कहा गया है।

यह तो सेल्फ गवर्नमेंट का कत्ल करने जैसा है। उन्होंने कहा कि बाहूफोर्ट, उनकी वार्ड में नाला बह गया था। चार घर धरायशायी हुए। आज तक परिवार सड़कों पर है। उन्हें रैन बसेरा में ठहरया गया है लेकिन निगम ने कुछ नहीं किया। सफाई कर्मचारियों की संख्या आज तक नहीं बढा़ई गई। न ही उनके पास पर्याप्त औजार ही हैं। विकास के नाम पर पिछले नौ महीनों से हम लोगों के सवाल सुनते थक गए हैं।

वहीं निर्दलीय कॉरपाेरेटर सुच्चा सिंह का कहना है कि नगर निगम में जन प्रतिनिधियों की परवाह ही नहीं की जा रही। कोरोना काल में तो हालत ही पतली होकर रह गई। न कोई काम हुआ और न ही कोई सुन रहा है। महीनों से टेंडर नहीं हुए। विकास कार्य नहीं हो रहे। हमें लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनरल हाउस की बैठक भी औपचारिकता निभाने के लिए बुलाई जा रही है। सभी के लिए सवाल लिए जाने चाहिए। जरूरत पड़े तो दो-तीन दिन हाउस चलाया जाए। ऐसा करने के बजाय पर्दे डालने की राजनीति की जाने लगी है। मीडिया को अनुमति नहीं देने का जिक्र भी हमें दिए गए पत्र में है।

वहीं मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि मीडिया को शुरूआत में आने की अनुमति रहेगी। बाद में जनरल हाउस में मुद्दों पर चर्चा चलती रहेगी।  

chat bot
आपका साथी