जम्मू शहर में फुटपाथों को खाली करवाने को चला नगर निगम अभियान

निगम आयुक्त अवनी लवासा के निर्देशों पर शुक्रवार दोपहर को नगर निगम के खिलाफवर्जी व राजस्व स्टाफ ने निगम के असिस्टेंट कमिश्नर रैव्न्यू सुधीर बाली की देखरेख में यह अभियान चलाया। टीम ने इंदिररा चौक पनामा चौक में यह अभियान चलाया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 06:43 PM (IST)
जम्मू शहर में फुटपाथों को खाली करवाने को चला नगर निगम अभियान
कुछेक तो गलियों में से आगे निकल गए लेकिन कुछ रेहड़ियों को टीम ने जब्त कर लिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के फुटपाथों को खाली करवाने के लिए जम्मू नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारों, फुटपाथों पर अवैध तरीक से रखे गए सामान और रेहड़ियों को जब्त कर लिया।

निगम आयुक्त अवनी लवासा के निर्देशों पर शुक्रवार दोपहर को नगर निगम के खिलाफवर्जी व राजस्व स्टाफ ने निगम के असिस्टेंट कमिश्नर रैव्न्यू सुधीर बाली की देखरेख में यह अभियान चलाया। टीम ने इंदिररा चौक, पनामा चौक में यह अभियान चलाया। पनामा चौक में उस समय अफरा-तफरी मची जब यहां रेहड़ियों पर पुराने कपड़े व अन्य सामान बेचने वालों पर अचानक ही नगर निगम की टीम का हल्ला बोला। रेहड़ी वाले यहां-वहां भागने लगे। कुछेक तो गलियों में से आगे निकल गए लेकिन कुछ रेहड़ियों को टीम ने जब्त कर लिया।

इतना ही नहीं इंदिरा चौक में सड़क के किनारों पर दुकानदारों द्वारा रखे गए काफी सामान को भी जब्त कर लिया गया। इनमें कुल्लर, काउंटर आदि सामान शामिल था। दुकानदारों के विरोध करने के बावजूद निगम की टीम ने मौके पर ही सामान की जब्ती कर ली। रेहड़ियों को सामान को साथ चल रहे टिप्पर में डाल लिया गया। हालांकि दुकानदार वहां जमा हुए। दुकानदारों से कहा गया कि वे बार-बार कहने के बावजूद बाज नहीं आ रहे। लिहाजा उनका सामान उठा लिया गया है। इस जुर्माना भरने के बाद वे सामान वापस ले सकते हैं। दोबारा सामान फुटपाथों पर सजाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निगम अधिकारियों ने लोगों, दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की कि वे फुटपाथों, सड़क किनारों पर सामान सजाकर राहगीरों की दिक्कतें न बढ़ाएं। यह अवैध है। लिहाजा टीम कार्रवाई करेगी और सामान की जब्त कर जुर्माना भी किया जाएगा। शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। इससे यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी