Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में दो दिनों बाद तेज हवा-गर्ज के साथ बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.9 न्यूनतम तापमान 6.8 कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 कुकरनाग का अधिकतम तापमान 20.7 न्यूनतम 7.0 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 11.2 न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 11:53 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में दो दिनों बाद तेज हवा-गर्ज के साथ बारिश के आसार
विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि मौसम के ऐसे तेवर 25 मई तक बने रहेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर का मौसम दोपहर ढलते बदल जाता है। पिछले तीन दिनों से हर शाम को बादल छा रहे हैं और फिर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो जाती है। जम्मू में लगातार दो दिन से शाम होते-होते बादल छा जाते रहे और रात होते की गर्ज के साथ तेज हवा और बारिश शुरू हो जाती।आज भी ऐसे ही आसार बन रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले दो दिनों तक भी सुबह मौसम साफ रहने के बाद तेज हवा और गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि मौसम के ऐसे तेवर 25 मई तक बने रहेंगे।

पिछले 24 घंटों में बटोत में 6.2, भद्रवाह में 0.2 एमएम, गुलमर्ग में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।श्रीनगर में 3.1, काजीगुंड में 4.2, पहलगाम में 4.6, कुपवाड़ा में 1.6, कुकरनाग में 16.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जम्मू का अधिकतम तापमान 33.2, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 24.9, न्यूनतम 10.5, कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.3, न्यूनतम तापमान न 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 23.0, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.4, न्यूनतम तापमान 8.2, पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 6.8, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.9, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 20.7, न्यूनतम 7.0 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 11.2, न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी