Jammu Kashmir Update: बदलने लगा मौसम, दिन में होने लगा गर्मी का अहसास

Jammu Kashmir Weather कश्मीर में भी अधिकतम तापमान सामान्य करीब सात डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जम्मू में मौसम साफ रहेगा तो कश्मीर मे मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाने लगेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 12:35 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 12:35 PM (IST)
Jammu Kashmir Update: बदलने लगा मौसम, दिन में होने लगा गर्मी का अहसास
जम्मू का अधिकतम तापमान वीरवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मौसम धीरे-धीरे करबट बदलने लगा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लगभग पूरे जम्मू-कश्मीर को राहत मिल चुकी है। बेशक कश्मीर संभाग में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में ही चल रहा है लेकिन अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।वीरवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

लोग दिन में खिली धूप का पूरा आनंद उठा रहे हैं। हालांकि जम्मू संभाग में दिन व दिन धूप तेज होती जा रही है। ज्यादा देर गर्मी में बैठते ही गर्मी का अहसास होने लगता है।पिछले कुछ दिनों से जम्मू का अधिकतम तापमान तो सामान्य से ज्यादा चल ही रहा कश्मीर में भी अधिकतम तापमान सामान्य करीब सात डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जम्मू में मौसम साफ रहेगा तो कश्मीर मे मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाने लगेंगे।

पिछले छह दिनों से दिनों सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ ही हो रही थी। हर तरफ धुंध सी छाई रहती थी लेकिन अब धुंध से भी छुटकारा मिला है।पिछले कुछ दिनों से जम्मू का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। जम्मू का अधिकतम तापमान वीरवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.3, न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.2, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी