जम्मू कश्मीर में 5720 नए काेरोना मामले, पांच संक्रमितों की मौत

पिछले चाैबीस घंटों के दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। इनमें चार जम्मू संभाग और एक कश्मीर संभाग का रहने वाला था। जम्मू संभाग में तीन मरीजों की मौत जम्मू जिले में हुई। इन तीनों ही मरीजों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:27 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में 5720 नए काेरोना मामले, पांच संक्रमितों की मौत
शुक्रवार को आए 5720 मामलों में से 3830 कश्मीर संभाग और 1890 जम्मू संभाग से आए हें।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के मामलों में मामूली कमी आई लेकिन जम्मू जिले में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में जम्मू जिले में 1306 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं कुल 5720 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यही नहीं इस दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जबकि 1877 मरीज स्वस्थ हुए।

नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को आए 5720 मामलों में से 3830 कश्मीर संभाग और 1890 जम्मू संभाग से आए हें। जम्मू संभाग में 1306 मामले सिर्फ जम्मू जिले में आए हैं। यह दूसरी लहर में एक दिन में आए सर्वाधिक 658 मामलों में से लगभग दोगुना हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी सकते में हैं। शुक्रवार को आए मामलों में लड़कियों के हाई स्कूल में एक बार फिर से 40 लोग संक्रमित आए हैं। इसी तरह नागरिक सचिवालय में 13, आधार कार्ड कार्यालय में पांच, सब्जी मंडी नरवाल में दो, हाईलैंड आटोमोबाइल में एक, महिला होस्टल बोरिया बस्ती में दो, सतवारी चौक में दो, जम्बू लोचन हाल में दो, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तालाब तिल्लो में चार, अर्बन हेल्थ सेंटर त्रिकुटा नगर में सात, मुट्ठी फेस एक में 13, प्राथमिक चिकित्सा केद्र पुरखु में एक और मोबाइल टेस्टिंग में दो लोग संक्रमित आए। यह सभी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में संक्रमित आए।

इसी तरह ऊधमपुर जिले में 12 यात्रियों सहित सौ लोग संक्रमित आए। इसके अलावा राजौरी में 62, डोडा में 103, कठुआ 61, सांबा 99, किश्तवाड़ 18, पुंछ 48, रामबन 22 और रियासी में 71 लोग संक्रमित आए। जम्मू संभाग में कुल 78 यात्री संक्रमित आए। इसी तरह कश्मीर में श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 1341 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं बारामुला में 688, बडगाम में 550, पुलवामा में 170, कुपवाड़ा में 208, अनतंनाग में 237, बांडीपोरा में 241, गांदरबल में 246, कुलगाम में 106 और शोपियां में 243 लोग संक्रमित आए। इस दौरान 1877 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,44,908 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब सक्रिय मरीजों की संख्या 34,882 हो गई है। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 8544 और जम्मू जिले में 7540 सक्रिय मरीज हैं।

पांच मरीजों की मौत : पिछले चाैबीस घंटों के दौरान पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। इनमें चार जम्मू संभाग और एक कश्मीर संभाग का रहने वाला था। जम्मू संभाग में तीन मरीजों की मौत जम्मू जिले में हुई। इन तीनों ही मरीजों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। मरने वालों में एक तालाब तिल्लो का रहने वाला 80 साल का वृद्ध, जानीपुर का रहने वाला 37 साल का व्यक्ति और चिनौर का रहने वाला 80 साल का बुजुर्ग शामिल है। उसे निमोनिया भी था। वहीं रियासी के रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। उसने भी दोनों डोज ली हुई थी।

chat bot
आपका साथी