झारखंड में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी, कहा-भाजपा से लोगों का मोह हुआ भंग

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण लोग आज काफी दुखी है जिसके चलते ही भाजपा से लोगों का मोह भंग होने लगा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 04:53 PM (IST)
झारखंड में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी, कहा-भाजपा से लोगों का मोह हुआ भंग
झारखंड में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी, कहा-भाजपा से लोगों का मोह हुआ भंग

मीरा साहिब, संवाद सहयोगी। झारखंड विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की जीत होने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मिठाइयां बांटी। यूथ कांग्रेस नेता खुशवंत सिंह ने कहा कि जिस तरह एक के बाद एक राज्य से भाजपा सरकार गिरती जा रही है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य विपक्षी दलों में काफी उत्साह का माहौल है। इन परिणाम को देख यह स्पष्ट हो रहा है कि लाेगों का भाजपा पर से मोह भंग हो गया है।

झारखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है। खुशवंत सिंह ने कार्यकर्ता से कहा कि वे जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अब पूरी तरह से तैयारी कर लें। यहां भी भाजपा की गिनती कम होगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ यहां जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाएगी।

सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य जिस भी राज्य में चुनाव हो रहे हैं, लोग विपक्षी दलों के महागठबंधन को भाजपा से ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण लोग आज काफी दुखी है, जिसके चलते ही भाजपा से लोगों का मोह भंग होने लगा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले संसदीय चुनावों में देश में महागठबंधन की ही सरकार केंद्र में बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि पार्टी क्षेत्र में और मजबूत बन सके।

इस मौके पर शमशेर लाल, शब्बीर अहमद, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, हरजीत सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी