श्रीनगर : पुलिसकर्मियों ने बर्फ में 10 किलोमीटर पैदल चल बचाई बीमार महिला की जान

चोटाली के रहने वाले नासिर ने कहा कि पुलसिकर्मी अपने साथ कुछ दवाएं भी लाए थे। जब वह गांव में आए तो ग्रामीणों ने उन्हें कुछ देर आराम करने के लिए कहा। उन्हे चाय -नाश्ते की पेशकश भी की ताकि वह कुछ थकान मिटा सकें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 09:09 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 09:09 AM (IST)
श्रीनगर : पुलिसकर्मियों ने बर्फ में 10 किलोमीटर पैदल चल बचाई बीमार महिला की जान
उन्होंने कहा कि पहले महिला को अस्पताल पहुंचाएंगे, फिर आराम करेंगे।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे बोनियार (उड़ी), बारामुला में पुलिसकर्मियों ने बर्फ के बीच लगभग 10 किलाेमीटर पैदल चल एक महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचा, उसकी जान बचाई।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, बोनियार पुलिस स्टेशन में बुधवार को एलओसी के साथ सटे चोटाली गांव से एक फोन आया। फोनकरने वाले ने बताया कि उसके घर में एक औरत गंभीर रूप से बीमार हो गई है। गांव में डाक्टर भी नहीं है और उसे अस्पताल ले जाना है। बर्फ के कारण रास्ता भी बंद हो चुका है।

पुलिस स्टेशन से उसी समय पुलिसकर्मियों का एक दल आवश्यक साजो सामान लेकर गांव की तरफ रवाना हो गया। पुलिस कर्मी बर्फ में पैदल चलकर गांव में पहुंचे। उन्होंने बीमार महिला को एक चारपाई परलिटाया। इसके बाद पुलिसकर्मी चारपाई को कंधे पर लेकर पैदल ही बोनियार के लिए निकले। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल मेंडाक्टरों ने महिला को तुरंत भर्ती किया और उसका उपचार शुरु कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक महिला की हालत अब बेहतर है।

चोटाली के रहने वाले नासिर ने कहा कि पुलसिकर्मी अपने साथ कुछ दवाएं भी लाए थे। जब वह गांव में आए तो ग्रामीणों ने उन्हें कुछ देर आराम करने के लिए कहा। उन्हे चाय -नाश्ते की पेशकश भी की ताकि वह कुछ थकान मिटा सकें। लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने कहा कि पहले महिला को अस्पताल पहुंचाएंगे, फिर आराम करेंगे।

गुलमर्ग में गाइड लापता : विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में वीरवार को एक टूरिस्ट गाइड बर्फ में कहीं लापता हो गया है। उसका पता लगाने के लिए पुलिस और सेना के बचावकर्मियों ने एक अभियान चला रखा है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, लापता होने वाले टूरिस्ट गाइड का नाम फिरदौस अहमद बट है। वह गुलमर्ग का आधार शीविर कहलाने वाले कटीपोरा टंगमर्ग का रहने वाला है। वह आज कांगडोरी से गुलमर्ग की तरफ पर्यटकों के एक दल को लेकर आ रहा था। रास्ते में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ थी। एक जगह वह रुक गया और उसने पर्यटकों को आगे चलने के लिए कहा। कुछ देर बाद पर्यटकों ने देखा कि फिरदौस उनके पीछे नहीं आ रहा है। उन्होंने गुलमर्ग पहुंचते ही पुलिस को पूरी बात बताई। सके बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर बचावकर्मियों के एक दल को उस जगह रवाना कर दिया ,जहां से उसने पर्यटकों को आगे जाने के लिए कहा था। देर शाम गए तक उसकी तलाश जारी थी। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

chat bot
आपका साथी