Jammu Kashmir News: घरों की दीवार में आई दरारें, पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक राजमार्ग बन रहा है। इसके लिए इलाके में कार्य प्रगति पर है। एक निवासी ने संवाददाताओं को बताया कि हाईवे पर एक निर्माण कंपनी द्वारा कटिंग गतिविधि के बाद घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 06:46 PM (IST)
Jammu Kashmir News: घरों की दीवार में आई दरारें, पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
घरों की दीवार में आई दरारें, पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

जम्मू, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पांच परिवारों को एक स्कूल की इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया। इन पांच घरों में दरारें आ गई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एक राजमार्ग का काम रामबन जिले में चल रहा है। राजमार्ग बनाने के लिए लगातार मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते इन घरों में दरारें पड़ गई।

यह भी पढ़ें Dhangri: ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम, 15 दिन में आतंकियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल

इस वजह से आई दरारें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक राजमार्ग बन रहा है। इसके लिए इलाके में कार्य प्रगति पर है। एक निवासी ने संवाददाताओं को बताया कि हाईवे पर एक निर्माण कंपनी द्वारा कटिंग गतिविधि के बाद घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थी। लगातार हो रहे निर्माण कार्य के चलते बस्ती क्षेत्र में पहाड़ी नीचे खिसकने लगी। पहाड़ी निर्माण कार्य और बारिश के चलते लगातार खिसक रही है। पहाड़ी के खिसकने की वजह से घरों की दीवारों में दरार पड़ गई।

पांच परिवारों को किया गया स्थानांतरित

घरों में दरारें पड़ जाने के बाद इनमें रहना किसी खतरे से खाली नहीं था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने फौरन एक्शन लिया और रविवार को एक स्कूल में सुरक्षित पहुंचाया। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और तहसीलदार ने परिवारों को निकाला और उन्हें एक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया।

यह भी पढ़ें Jammu News: पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे युवक, 10 किलो चरस सहित दोनों दबोचे

कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बता दें कि, इलाके में 20 से 25 घरों पर दरार पड़ने और ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार हो रहे निर्माण कार्य की वजह से इन घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं। अब यहां के स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के 20 से 25 घरों को असुरक्षित बनाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी