Jammu Farmers : 72 घंटों के भीतर ही किसानों को मिलेगी अपने माल की अदायगी

Jammu Farmers खोखरे चक के किसान चौधरी प्रकाश का कहना है कि प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। सरकारी मंडी पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिल जाता रहा है लेकिन बाद में अदायगी के लिए लंबे चक्कर काटने पड़े थे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:06 PM (IST)
Jammu Farmers : 72 घंटों के भीतर ही किसानों को मिलेगी अपने माल की अदायगी
प्रशासन ने सरकारी मंडियों में धान बेचने वाले किसानों को तुरंत भुगतान दिलाने का वायदा किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : इस बार किसानों के लिए अच्छी खुश खबरी है। सरकारी मंडियों पर धान बेचने आने वाले किसानों को भुगतान के लिए भटकना नही पड़ेगा। क्योंकि मंडियों पर धान बेचने आने वाले किसानों का ई पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण होगा। इससे किसानों को 72 घंटे भीतर ही अपने माल का भुगतान मिल जाएगा।

यह पहली बार है जब किसानों को उसके उत्पाद का शीघ्र भुगतान होगा। आमतौर पर किसानों को अपने उत्पाद का भुगतान पाने के लिए तीन चार सप्ताह का समय लगता रहा है, इससे किसान परेशान होते हैं। लेकिन इस बार प्रशासन ने वायदा किया कि किसानों को तीन दिनों के भीतर भीतर भुगतान प्राप्त हो जाएगा। इसको लेकर किसानों की आंखों में चमक है।

किसानों से धान खरीदने के लिए जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों में इस बार प्रशासन ने 20 धान खरीद केंद्र खोल दिए हैं जहां पर पोर्टल के माध्यम से अब तक एक हजार किसान अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। बड़ी बात यह है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले में 20 दिन पहले ही धान खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं।

खोखरे चक के किसान चौधरी प्रकाश का कहना है कि प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। सरकारी मंडी पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिल जाता रहा है लेकिन बाद में अदायगी के लिए लंबे चक्कर काटने पड़े थे। ऐसे में किसानों को माल व्यापारियों के समक्ष बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता था। क्योंकि इन दिनों किसानों को तुरंत नकद भुगतान चाहिए। व्यापारी भले ही कम दाम देते हों मगर भुगतान साथ ही साथ हो जाता है। लेकिन इस बार प्रशासन ने सरकारी मंडियों में धान बेचने वाले किसानों को तुरंत भुगतान दिलाने का वायदा किया है।

वहीं नरोत्तम सिंह ने कहा कि प्रशासन ने जो फैसले लिए हैं, बेहतर हैं। इस बार केंद्र सरकार ने ए ग्रेड धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल का दाम निकाला है। 

chat bot
आपका साथी