गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को दिए जाएंगे जानवर

राज्य ब्यूरो, जम्मू: राज्य प्रशासन ने मिलिट्री फार्म से हासिल होने वाले जानवरों को गरीबी रेख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 02:24 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 02:24 AM (IST)
गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को दिए जाएंगे जानवर
गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को दिए जाएंगे जानवर

राज्य ब्यूरो, जम्मू: राज्य प्रशासन ने मिलिट्री फार्म से हासिल होने वाले जानवरों को गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को देने का अहम फैसला किया है। यह फैसला सेना के अधिकारियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। इसमें बताया गया कि सेना ने अपने फार्म बंद करने के बाद जानवर राज्य प्रशासन को सौंप देगा। बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने की। पशु तथा भेड़पालन विभाग के प्रमुख सचिव डा. असगर हसन सामून और पशुपालन विभाग के डायरेक्टर भी इस दौरान मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि नौशहरा, ऊधमपुर और जम्मू में सेना के डेयरी फार्म में कुल 1917 जानवर हैं। सलाहकार ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन जानवरों को वितरित करने के लिए कदम उठाए। इसमें पंचायतों की सहायता लें और अनुसूचित जाति, जनजाति के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को जम्मू के आरएस पुरा पुरा, नौशहरा तथा ऊधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में लाभार्थियों की पहचान की जाए।

chat bot
आपका साथी