रूझान में खिला कमल तो शुरू हुआ जश्न, भाजपा मुख्यालय में उमड़ने लगे कार्यकर्ता

नतीजों पर नजर रखने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सुबह से ही पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 10:54 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 10:54 AM (IST)
रूझान में खिला कमल तो शुरू हुआ जश्न, भाजपा मुख्यालय में उमड़ने लगे कार्यकर्ता
रूझान में खिला कमल तो शुरू हुआ जश्न, भाजपा मुख्यालय में उमड़ने लगे कार्यकर्ता

जम्मू, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव नतीजों के शुरूआती रूझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलने की खबरें आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह ग्यारह बजे तक आए रूझान में लगभग यह दिखने लगा था कि एनडीए सरकार बनाने जा रही है और जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इन उत्साहित रूझानों से भाजपा कार्यकर्ता मस्ती में झूम उठे और इस खुशी को साझा करने के लिए त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में उमड़ने लगे।

नतीजों पर नजर रखने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सुबह से ही पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे। जम्मू-पुंछ व ऊधमपुर-डोडा संसदीय सीट पर अपनी जीत होती देख भाजपा ने जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी और पार्टी मुख्यालय में आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।

त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय को तो बुधवार शाम को ही जगनमालाओं के साथ सजा दिया गया था और सुबह पार्टी पक्ष में रूझान आते ही शामियाना लगाने का काम शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाने के लिए लड्डुओं व जलेबी का प्रबंध किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी