मतभेद भुला मोदी को कामयाब बनाने में जुट जाएं : राम माधव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा हाईकमान ने प्रदेश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 02:19 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 02:19 AM (IST)
मतभेद भुला मोदी को कामयाब  बनाने में जुट जाएं : राम माधव
मतभेद भुला मोदी को कामयाब बनाने में जुट जाएं : राम माधव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा हाईकमान ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कामयाब बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरने के निर्देश दिए।

पंजाब से सटे राज्य के कठुआ जिले से लेकर लेह तक से आए भाजपा के मंडल अध्यक्ष को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अविनाश राय खन्ना ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य की छह संसदीय सीटों में से एक भी सीट ऐसी पार्टी को न जाए, जो भारत माता की जय नहीं बोलती हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आक्रमक तेवर अपनाते हुए तब तक न रुकने के लिए कहा जब तक राज्य में भाजपा की सरकार न बन जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने भी टेलीफोन पर इस सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया। वह किसी व्यस्तता के कारण जम्मू नहीं आ पाए। रविवार को दिनभर चले मंडल अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह, लोकसभा के सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमशेर ¨सह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल ¨सह, कविंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक खजूरिया, सत शर्मा व संगठन महामंत्री अशोक कौल शामिल थे। सम्मेलन के दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से राम माधव व अविनाश राय की अलग से हुई बैठक में चुनावी तैयारियों और मोदी दौरे को कामयाब बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई। चोर ईवीएम के नारे देने वालों ने पहले ही हार स्वीकार ली : राम माधव

सम्मेलन में राम माधव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर हाल में लोकसभा व विधानसभा चुनाव जीतने हैं। चोर ईवीएम के नारे देने वालों ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। कश्मीर के राष्ट्रवादी लोग अलगाववादी विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हमें वहां पर दोगले नेताओं के असली चेहरे लोगों के सामने लाने हैं। हमने करीब तीन सौ आतंकियों को मार गिराया है। इस समय प्रशिक्षण शिविरों में आतंकी नहीं हैं। हर नेता व कार्यकर्ता तय करें कि जीतने के लिए क्या करना है : अविनाश

अविनाश राय खन्ना ने जोर दिया कि हर नेता और कार्यकर्ता जिम्मेदारी तय करें कि जीतने के लिए क्या किया जाना है। यह चुनाव बहुत अहम है। एक ओर देश को मजबूत बनाने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर देश को लूटने वाली कांग्रेस और उसके समर्थक दल हैं। ऐसे हालात में कार्यकर्ता जीत हासिल करने के लिए कोई कसर न छोड़ें। नेकां, कांग्रेस व पीडीपी ने लोगों के साथ धोखा किया : रविंद्र रैना

रविंद्र रैना ने नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस व पीडीपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन पार्टियों ने लोगों के साथ धोखा किया है। निकाय व पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाली इन पार्टियों को लोग सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हम विकास का लक्ष्य लेकर सत्ता में आए थे। जब सहयोगी पार्टी ने केंद्रीय फंड से विकास को बढ़ावा देने में अड़ंगे डालना शुरू कर दिए तो हमने मजबूर होकर सत्ता छोड़ दी। युवा इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे : डॉ. जितेंद्र ¨सह

डॉ. जितेंद्र ¨सह ने कहा कि हम विकास को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। युवा इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। हमें युवाओं के बेहतर भविष्य और तेज विकास का खाका लेकर लोगों के बीच जाना है। अपने संसदीय क्षेत्र में हुए विकास का हवाला देते उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अस्सी हजार करोड़ के पैकेज के अलावा हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, लेकिन कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को छोड़कर कुछ नहीं दिया। हमने देश का विकास किया, कांग्रेस ने अपना विकास किया। अशोक कौल ने चुनाव को लेकर की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट ली

अशोक कौल ने मंडल प्रधानों से चुनाव को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट ली। इस दौरान कुलभूषण मोहत्रा की 1951 से 2014 तक के भाजपा के एतिहासिक सफर पर लिखी गई किताब भी जारी की गई। भाजपा मुख्यालय के ऑडिटोरियम में रविवार शाम पांच बजे तक चले सम्मेलन में भाजपा के महासचिव डॉ. नरेन्द्र ¨सह, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र गुप्ता, पवन खजूरिया, प्रमोद कपाही, अरुण गुप्ता, नारायण ¨सह, डॉ. अली सोफी, युद्धवीर सेठी, सुनील शर्मा व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी