Ceasefire Violation: कुपवाड़ा-पुंछ LoC पर पाकिस्तान ने दागे गोले, लोगों में दहशत, भारतीय जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 02:50 PM (IST)
Ceasefire Violation: कुपवाड़ा-पुंछ LoC पर पाकिस्तान ने दागे गोले, लोगों में दहशत, भारतीय जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब
Ceasefire Violation: कुपवाड़ा-पुंछ LoC पर पाकिस्तान ने दागे गोले, लोगों में दहशत, भारतीय जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर, जेएनएन। जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे पजगाम व उसके साथ लगते कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोटार्र शैल गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि भारतीय सीमाओं की रखा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान की इस खुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दिया, नतीजतन पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद गाेलाबारी बंद कर दी। फिलहाल सीमा पर रूक-रूक गोलीबारी हो रही है परंतु अभी तक हुई गोलाबारी में नुकसान की जानकारी नहीं है।

इसके अलावा पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शुक्रवार को दोपहर बाद जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे किरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टरों में भी भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी शुरू कर दी है। हमारे जवान इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। लोग सुरक्षा के मद्​देनजर बंकर में शरण लिए हुए हैं। सेना का कहना है कि सीमा पार घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी महीने भर से इस तरह की गोलाबारी करता आ रहा है। सतर्क भारतीय जवानों की वजह से वे हर बार मुंह की खा रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने दोपहर एक बजे के करीब सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पंजगाम व उसके साथ लगते गांवों में एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। गांव में मोटार्र शैल गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। डर के मारे लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाहर नहीं निकले। वहीं भारतीय सीमा पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सीमा से जिस ओर से गोलाबारी की जा रही थी, भारतीय जवानों ने उनकी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोले दागे।

संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद कुपवाड़ा में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। सनद रहे कि जिला कुपवाड़ा नियंत्रण रेखा पर ही कुछ दिन पहले भारतीय जवानों ने पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों को ढेर किया था। इस अभियान को सफल बनाने में सेना के पांच जवानों जिसमें जेसीओ भी शामिल थे, ने शहादत पाई थी।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। हालांकि रूक-रूककर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इस गोलाबारी में क्या नुकसान हुआ है, अभी तक इस बारे में दोनों और से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

chat bot
आपका साथी