Delhi-Katra Vande Bharat Express: नवरात्र पर मां वैष्णो के भक्तों को मिला वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा

दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक यह रेलगाड़ी फिलहाल 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं दौड़ सकती।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:52 PM (IST)
Delhi-Katra Vande Bharat Express: नवरात्र पर मां वैष्णो के भक्तों को मिला वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा
Delhi-Katra Vande Bharat Express: नवरात्र पर मां वैष्णो के भक्तों को मिला वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा

जम्मू, जागरण संवाददाता। भारतीय रेलवे ने नवरात्र में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को हाई स्पीड वंदे भारत रेल का तोहफा दिया है। करीब दो माह पूर्व भारतीय रेलवे ने दिल्ली से कटड़ा के बीच वंदे भारत का सफलता पूर्वक ट्रायल किया था। यह रेलगाड़ी करीब आठ घंटें में दिल्ली से कटड़ा रेलवे स्टेशन में पहुंची थी। जबकि अन्य रेलगाड़ियों में दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक पहुंचने में दस से बारह घंटे का समय लगता है।

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे अधिक लाभ माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को होगा। सौलह एसी चेयर कोच वाली इस रेलगाड़ी में यात्रियों के लिए स्लीपर की व्यवस्था नहीं होगी।

 

इस रेलगाड़ी के इंजन को दो सौ प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक यह रेलगाड़ी फिलहाल 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं दौड़ सकती है। निकट भविष्य में इस ट्रैक पर इस रेलगाड़ी की गति को बढ़ाया जा सकता है।

सीसीटीवी से लैस है वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस में अपराध नियंत्रण और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिसका नियंत्रण रेलवे मुख्यालय से होगा। बाेगियों के अलावा गार्ड और चालक के कैबीन में भी छह से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, ताकि रेलगाड़ी के संचालन के दौरान कोई भी गलती हो तो उसके बारे में पता चल पाए।

chat bot
आपका साथी