जम्मू संभाग में 215 लोग डेंगू की चपेट में, संख्या बढ़ने की आशंका

वर्ष 2017 में 488 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आई। वर्ष 2018 में दो सौ से अधिक मामले दर्ज हुए थे लेकिन इस साल 215 मामले ही दर्ज हुए है

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 01:08 PM (IST)
जम्मू संभाग में 215 लोग डेंगू की चपेट में, संख्या बढ़ने की आशंका
जम्मू संभाग में 215 लोग डेंगू की चपेट में, संख्या बढ़ने की आशंका

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू संभाग में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 215 पहुंच गई है। डेंगू पीड़ितों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दो-तीन वर्षो से डेंगू पीड़ितों की संख्या कम हो रही है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. समीर मट्टू के अनुसार जम्मू संभाग में वर्ष 2013 में सबसे अधिक 1838 डेंगू के मामले दर्ज हुए थे।

वर्ष 2017 में 488 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आई। वर्ष 2018 में दो सौ से अधिक मामले दर्ज हुए थे, लेकिन इस साल 215 मामले ही दर्ज हुए हैं। सांबा और जम्मू जिलों में ही सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। दोनों ही जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र संब्याल और डॉ. दानिश अयूब खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशक ने भी कई जगहों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बेसिक हेल्थ वर्कर्स को सभी तालाब साफ करने और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है।

राज्यपाल के निर्देश, डेंगू मरीजों का हो सही इलाज

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू संभाग में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अटल ढुल्लु को निर्देश दिए कि वह स्वयं स्थिति की निगरानी करें। जम्मू में अधिकारियों को तैनात करें और यह सुनिश्चित बनाएं कि अस्पतालों में मरीजों को परेशानी न हो। उन्हें अस्पतालों में बिस्तरों की कमी न हो।

chat bot
आपका साथी