अनिला द्वारा महिला के संघर्ष, उड़ान एवं प्रकृति का चित्रण दिल को छूने वाला है

अनिला अच्छी कहानीकार एवं कवयित्री भी हैं। साहित्य की उनकी संवेदना भी कलाकृतियों में झलकती है। सभी 26 कलाकृतियां विभिन्न विषयों को छूती दिखती हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 02:15 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 01:59 PM (IST)
अनिला द्वारा महिला के संघर्ष, उड़ान एवं प्रकृति का चित्रण दिल को छूने वाला है
अनिला द्वारा महिला के संघर्ष, उड़ान एवं प्रकृति का चित्रण दिल को छूने वाला है

जम्मू, जागरण संवाददाता।  साहित्यकार एवं चित्रकार अनिला सिंह चाढ़क की महिलाओं के संघर्ष एवं उड़ान को दर्शाती चित्रकला प्रदर्शनी 'स्मृतियां' शुक्रवार को शुरू हुई। अनिला ने अपनी यह प्रदर्शनी शिक्षाविद् विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग स्व. प्रो. जीपी सिंह को समर्पित की है।

जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम की रिनचेन जैंगपो आर्ट गैलरी में शुरू हुई इस चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मनोज कुमार धर, पद्मश्री वेद कुमारी घई, प्रो. अनिता बलौरिया, कुलवंत सिंह चाढ़क ने सामूहिक रूप से किया। प्रदर्शनी 26 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में महिला के संघर्ष, उड़ान एवं प्रकृति का चित्रण दिल को छूने वाला है।

रंगों का प्रयोग और फ्री स्ट्रोक्स को देखते हुए लगता है कि कलाकार ने दिल खोल कर रंगों का प्रयोग किया है। अनिला अच्छी कहानीकार एवं कवयित्री भी हैं। साहित्य की उनकी संवेदना भी कलाकृतियों में झलकती है। सभी 26 कलाकृतियां विभिन्न विषयों को छूती दिखती हैं। कलाकृतियों में आंखों का खास चित्रण है। मुख्य अतिथि प्रो. मनोल कुमार धर ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि आंखें बहुत कुछ कहती हैं। उन्होंने सभी कलाकृतियां ध्यानपूर्वक देखी।

अनिला ने बताया कि जीवन भ्रमण के दौरान उन्हें जो प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करते रहे, उन्हें कलाकृतियों में उकेरने का प्रयास किया है। महिलाओं के बहुत से विषय, जो दिल को छू गए, उन्हें भी अपनी कलाकृतयों में संजोने का प्रयास किया है।

विशेष अतिथि पद्मश्री प्रो. वेद कुमारी घई ने कहा कि अनिला सिंह चाढ़क राज्य की सशक्त कलाकार हैं। वे विभिन्न रेखाओं और वर्णो के माध्यम से अमूर्त भावनाओं को मूर्त रूप देकर दर्शकों तक पहुंचा पाई और उन्हें रसविभोर करने में सक्षम हुई। कार्यक्रम में कई गणमान्य कला प्रेमी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी