ममता बनर्जी को भेजे जय श्रीराम के सैकड़ों पोस्ट कार्ड

राज्य ब्यूरो जम्मू जय श्री राम के नारे लगाने वालों पर ममता बनर्जी सरकार की कड़ी कार्रवाइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 09:08 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 09:08 AM (IST)
ममता बनर्जी को भेजे जय श्रीराम के सैकड़ों पोस्ट कार्ड
ममता बनर्जी को भेजे जय श्रीराम के सैकड़ों पोस्ट कार्ड

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जय श्री राम के नारे लगाने वालों पर ममता बनर्जी सरकार की कड़ी कार्रवाई के विरोध में भाजपा की राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत बुधवार को सैकड़ों पोस्ट कार्ड पश्चिम बंगाल भेजे गए। इन पोस्ट कार्डो पर जय श्री राम के नारे लिखे गए हैं।

भाजपा ने देशभर से ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है। जम्मू में पार्टी के संगठन महामंत्री अशोक कौल व पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के नाम पर पोस्ट कार्ड लिखकर भेजे। इनमें पश्चिम बंगाल में राम भक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। जम्मू में कार्ड भेजने के लिए वार्ड स्तर पर कई जगहों पर कार्यक्रम हुए।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस सिलसिले में कार्यक्रम का आयोजन किया है। मोर्चा प्रधान विकास चौधरी, उप प्रधान कर्ण सत शर्मा के नेतृत्व में कार्ड भेजने के कार्यक्रम में कविन्द्र गुप्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर मोर्चा महासचिव तरुण शर्मा, अरुण देव सिंह जम्वाल, अजय मन्हास, श्रेय सेठी, अभिषेक सलाथिया, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, रवि कुमार व युवा मोर्चा के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में राम भक्तों पर सख्ती को देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ बताया। उनका कहना था कि क्षेत्र में भाजपा के मजबूत होने से ममता बनर्जी हताश हो गई हैं। उन्हें अंदाजा हो गया है कि पश्चिम बंगाल के लोग जल्द उनकी सरकार को खत्म कर देंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी