नगरपालिका अध्यक्ष का डॉक्टर से विवाद, डॉक्टरों ने दो घंटे तक बंद रखी इमरजेंसी-ओपीडी

मामले को ठंडा करने के लिए बीएमओ लखविंदर सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों से बात की और उसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल हुई।

By Edited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:08 AM (IST)
नगरपालिका अध्यक्ष का डॉक्टर से विवाद, डॉक्टरों ने दो घंटे तक बंद रखी इमरजेंसी-ओपीडी
नगरपालिका अध्यक्ष का डॉक्टर से विवाद, डॉक्टरों ने दो घंटे तक बंद रखी इमरजेंसी-ओपीडी

संवाद सहयोगी, विजयपुर: इमरजेंसी अस्पताल में वीरवार को नगरपालिका अध्यक्ष निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक डॉक्टर के साथ विवाद हो गया था। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने दो घटे तक ओपीडी बंद रखी।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को नगरपालिका अध्यक्ष दीपक का डॉक्टरों के अस्पताल में समय पर नहीं आने के मुद्दे पर सर्जन डॉक्टर पवन अरोड़ा के साथ विवाद हो गया था। बहसबाजी बढ़ने पर इंचार्ज ने पहुंचकर शांत करवाया। डॉक्टर पवन अरोड़ा ने नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वे उन पर दबाव बना रहे हैं। इससे मामला गरमा गया। इसके विरोध में शुक्रवार को इमरजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने रोष जताते हुए दो घटे ओपीडी बंद रखी।

इससे अस्पताल का कामकाज प्रभावित हुआ। साथ ही दूरदराज के इलाकों से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे घंटों ओपीडी के बाहर इंतजार करते रहे। सुबह पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला गया व लोगों की ओपीडी पर्चियां भी काटी गईं, लेकिन डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप करने से मना कर दिया।

इससे लोग दरबदर होते रहे। मामले को ठंडा करने के लिए बीएमओ लखविंदर सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों से बात की और उसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल हुई।

chat bot
आपका साथी