सेना के जवानों ने ग्रेनेड किया निष्क्रिय

जागरण संवाददाता, राजौरी : कालाकोट तहसील के तत्तापानी क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास कुछ लो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM (IST)
सेना के जवानों ने ग्रेनेड किया निष्क्रिय
सेना के जवानों ने ग्रेनेड किया निष्क्रिय

जागरण संवाददाता, राजौरी : कालाकोट तहसील के तत्तापानी क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास कुछ लोगों ने ग्रेनेड पड़ा होने पर पुलिस व सेना को सूचित किया। सेना व पुलिस के जवानों ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बाजार के करीब ग्रेनेड देखा और उसी समय सेना व पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी कालाकोट मुस्ताज अहमद व 63आरआर के जवान भी मौके पर पहुंच गए और ग्रेनेड को कब्जे में लेने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

chat bot
आपका साथी