जम्मू-कश्मीर: एक देश एक टैक्स की प्रथा, राज्य में प्रवेश करने पर झेलनी होगी दोहरे टैक्स की मार

Service Tax जीएसटी लागू होने के बाद एक देश एक टैक्स की व्यवस्था शुरू हो गई थी। जम्मू के लोग तब से लेकर अभी तक लखनपुर टोल टैक्स को बंद करने की मांग उठा रहे हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 10:36 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 10:36 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर: एक देश एक टैक्स की प्रथा, राज्य में प्रवेश करने पर झेलनी होगी दोहरे टैक्स की मार
जम्मू-कश्मीर: एक देश एक टैक्स की प्रथा, राज्य में प्रवेश करने पर झेलनी होगी दोहरे टैक्स की मार

कठुआ, जागरण संवाददाता। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने के बाद एक देश एक टैक्स की व्यवस्था शुरू हो गई थी। जम्मू के लोग तब से लेकर अभी तक लखनपुर टोल टैक्स को बंद करने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी अगस्त माह से लखनपुर और विजयपुर के ठंडी खुई में टोल टैक्स वसूलने की तैयारी में है।

जीएसटी लागू होने के बाद लखनपुर में सेल्स टैक्स की पोस्ट खत्म हो गई थी। आम लोगोंं को सेल्स टैक्स से राहत मिली थी, लेकिन अब उसकी जगह हाईवे अथॉरिटी की पोस्ट शुरू की जा रही है। टोल के साथ-साथ अब हाइवे अथॉरिटी का बैरियर बनेगा। जहां से वाहनों के गुजरने पर टोल के साथ हाईवे शुल्क भी देना पड़ेगा। यानि जम्मू कश्मीर के लोगों पर टैक्स की दोहरी मार पड़ने वाली है। सिर्फ लखनपुर ही नहीं, विजयपुर के पास ठंडी खुई में भी टैक्स देने के बाद ही जम्मू पहुंचा जा सकेगा। लखनपुर में टोल टैक्स बंद करने की मांग कर रहे लोगों ने अब सरकार की एक और बोझ डालने वाली नीति का विरोध करना शुरु कर दिया है।

पुराना टोल टैक्स बेरियर बनेगा हाईवे टोल प्‍लाजा
हाइवे अथॉरिटी ने टोल टैक्स वसूलने के लिए लखनपुर में पुराने टोल बैरियर को इस्तेमाल करने की तैयारी की है। इसे अगस्त माह में शुरू किया जाएगा। वाहन चालक को लखनपुर में प्रवेश करने पर पहले राज्य टोल टैक्स देना पड़ेगा, उसके बाद कुछ कदम दूर हाइवे टोल देना पड़ेगा। यहीं नहीं उसके बाद 50 किलोमीटर दूर ठंडी खुई में फिर टोल देना पड़ेगा।

पंकज डोगरा-  लखनपुर में टोल टैक्स के बाद हाईवे टैक्स लगा तो पूरे संभाग में जन आंदोलन होगा। जनता सरकार के दोहरे मापदंड को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। जहां एक तरफ एक देश एक टैक्स की व्यवस्था करने के दावे, वहीं दूसरी तरफ दो-दो टैक्स, ये सहन नहीं होगा।

घनश्याम शर्मा- लखनपुर में दो टैक्स किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होंगे। जीएसटी से एक देश एक टैक्स की व्यवस्था लागू हुई है। अब उसके बाद हाइवे टैक्स कैसा? पुल-सड़कें बनाना सरकार का काम है, अगर लखनपुर में हाइवे टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो लोग सड़कों पर होंगे।

गणेश भल्लड़- हाइवे टैक्स, ये सरकार की आम लोगों के प्रति तानाशाही जैसी नीति हैं। इसका विरोध होगा। छह साल पहले भी इस तरह के प्रयास हुए थे। विरोध के बाद तत्कालीन सरकार ने वापस ले लिया था, अब तो टोल टैक्स के साथ वाहन चालक लखनपुर मेंं हाईवे टैक्स दें, ऐसा नहीं चलेगा।

देवेंद्र सिंह बिंदू- पूर्व सरकारों ने भी सड़कें, पुल बनाए हैं। उसके बाद लोगोंं से उसकी कीमत वसूलने के लिए बैरियर लगाकर टैक्स नहीं वसूले हैं। एक तो पहले से ही लोग लखनपुर में टोल टैक्स बंद करने की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ अब हाइवे टैक्स। लोगों को परेशान करना वाला निर्णय है।

एडवोकेट सुशील गुप्ता- अगर लखनपुर मेंं हाइवे टैक्स वसूला जाता है तो इसका राज्य में आने वाले यात्रियों की संख्या में प्रभाव पड़ेगा। सरकार राज्य में आने वाले पर्यटकों को कई तरह की रियायतें देने की बात करती है। ऐसे में अब 50 किलोमीटर की दूरी दो टैक्स वसूलना अतिरिक्त बोझ डालने वाला है।

ध्यान चंद- सरकार ने आम जनता पर टैक्स बोझ बढ़ाने का काम किया है। लोग जीएसटी लागू होने के बाद लखनपुर मेंं टोल टैक्स की प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब और टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। राज्य के लोग इसका विरोध करेंगे। 

प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाइवे अथॉरिटी जम्मू अजय कुमार रजक- हाइवे पर लखनपुर व ठंडी खुई में अगस्त से टोल टैक्स वसूलने के लिए बैरियर स्थापित किए जाएंगे। लखनपुर में पुराने टोल टैक्स बैरियर पर ही हाइवे का बैरियर बनेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी