कड़ी मेहनत से गोकुल ने सिविल सर्विस में सुधारा रैंक

राज्य ब्यूरो जम्मू कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद हो और ईश्वर की कृपा हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सिविल सर्विस परीक्षा में 373वां रैंक हासिल करने वाले गोकुल महाजन ने यह बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:41 AM (IST)
कड़ी मेहनत से गोकुल ने सिविल सर्विस में सुधारा रैंक
कड़ी मेहनत से गोकुल ने सिविल सर्विस में सुधारा रैंक

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद हो और ईश्वर की कृपा हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सिविल सर्विस परीक्षा में 373वां रैंक हासिल करने वाले गोकुल महाजन ने यह बात कही।

गोकुल ने वर्ष 2016 में भी सिविल सर्विस परीक्षा दी थी, जिसमें उनका 564वां रैंक था। उस समय उनका नंबर इंडियन पोस्टल एंड टेलीकम्यूनिकेशन अकाउंट एंड फाइनेंस में आया था। वह इस समय ट्रेनिग कर रहे हैं।

गोकुल मूल रूप से कठुआ जिला के छन्न रोड़ियां के गांव मगतिया के रहने वाले हैं। उनके पिता एसके गुप्ता लोक निर्माण विभाग में एईई हैं। माता अनीता गुप्ता अध्यापिका हैं। उनकी बहन सीए है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून से बारहवीं कक्षा पास करने वाले गोकुल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। दिल्ली में ट्रेनिग कर रहे गोकुल महाजन ने कहा कि वह बहुत खुश है। मेरे रैंक में सुधार हुआ है। यह सब कड़ी मेहनत से संभव हो पाया है। माता पिता का आशीर्वाद जीवन में बहुत अहम होता है। साथ में कड़ी मेहनत। मेरे परिवार जन बहुत खुश हैं। इसी बीच सिविल सर्विस परीक्षा में जम्मू के हरविद्र सिंह ने 335वां, रियासी के दूरदराज इलाके माहौर के रहने वाले बाबर अली ने 364वा और देवा आहूति ने 668वां रैंक हासिल हासिल किया है।

chat bot
आपका साथी