गणेश राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे

जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के मूर्तिकार गणेश शर्मा दिल्ली में आयोजित होने वाले दिल्ली विश्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 08:09 AM (IST)
गणेश राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे
गणेश राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे

जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के मूर्तिकार गणेश शर्मा दिल्ली में आयोजित होने वाले दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भाग लेंगे। शनिवार से 13 जनवरी तक नई दिल्ली में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में देश के 28 दिव्यांग कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

गणेश वर्ष 1992 से डॉ. रा¨जदर जौहर द्वारा स्थापित 'फेमिली ऑफ डिसेबल्ड' के सदस्य हैं। गणेश आज तक 22 एकल प्रदर्शनियां आयोजित कर चुके हैं। इसके अलावा 30 के करीब ग्रुप शो में भाग ले चुके हैं। उनका कार्य देश-विदेश में करीब 300 स्थानों पर प्रदर्शित हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा ललित कला अमृतसर, पंजाब ललित अकादमी चंडीगढ़, अखिल भारतीय ललित कला और शिल्प सोसायटी, नई दिल्ली राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार नई दिल्ली, सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी