कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा संभाग के कई पहाड़ी जिलों के मुख्य मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप हो गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 12:50 PM (IST)
कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बर्फबारी और रूक-रूक कर बारिश शुरू हो गई है। इससे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते तजनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। वहीं कुछ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिराबट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज बिगडे़ रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा संभाग के कई पहाड़ी जिलों के मुख्य मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप हो गया है। जवाहर टनल की कांजीगुंड की ओर से दोनों ट्यूब पर हिमस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं मुगल रोड़ और श्रीननगर लेह मार्ग महीने से भी ज्यादा समय से बंद है। मैदानों इलाकों में बारिश के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टिदिर के साथ भैरव घाटी, सांझी छत सहित यात्रा मार्ग बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन में पंथयाल में भूस्खलन और अनोखी फाल पर चट्टाने गिरने के मद्देनजर वहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ऐसे में तीन हजार से अधिक वाहन रास्ते में ही फंसे हुए हैं। डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर और डिवीजनल कमिश्नर जम्मू ने ऊधमपुर, रामबन और दक्षिण कश्मीर के साथ लगते शोपियां, अनंतनाग के जिला आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे बर्फ हटाने के लिए तमाम मशीनरी और टीम को तैनात रखें ताकि हाइवे को जल्द से जल्द खोला जा सके। उन्होंने हाइवे पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को भी ध्यान में रखने को कहा। लोगों को भी हाइवे पर जाने से पहले मौसम की जानकारी व हाइवे का स्टेटस लेने के लिए कहा गया है। इसके लिए जम्मू, रामबन और श्रीनगर में ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट के टेलीफोन नंबर दिए गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट का नंबर 0191-2459048, मोबाइल नंबर 9419147732, रामबन का 941993745 जबकि श्रीनगर का नंबर 0194-2450022, 2485396, 18001807091 शामिल हैं।

श्रीनगर शहर में हल्की बारिश हो रही है जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यही नहीं बारिश व बर्फबारी के कारण दृष्टता कम होने के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से जाने वाली व आने वाली करीब 12 फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई फ्लाइट में श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जी8 198/129, जी8 213, जी8 697, जी8 912, 6ई 2554, 6ई 576, 6ई 653, एसजी 160/161, एसजी 104/939, यूके 611, अाई5 716, आई5 714 शामिल है। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि 800 मीटर तक ही एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। ऐसे में जहाज को उड़ाने और बाहर से आने वाली फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतारने में परेशानी हो रही है।

बर्फबारी के बाद श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 6.4 और न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी