Jammu: पीडीडी की पूर्व चीफ इंजीनियर गोनी के पति की निर्मम हत्या, नौकर व गाड़ी गायब

नौकर दीपक सिंह चौहान घर पर ही था परंतु इस वारदात के बाद वह गायब है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या में उसकी संलिप्तता भी हो सकती है। घर से सिलेरियो गाड़ी भी गायब है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 01:44 PM (IST)
Jammu: पीडीडी की पूर्व चीफ इंजीनियर गोनी के पति की निर्मम हत्या, नौकर व गाड़ी गायब
Jammu: पीडीडी की पूर्व चीफ इंजीनियर गोनी के पति की निर्मम हत्या, नौकर व गाड़ी गायब

जम्मू, जेएनएन। शहर के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रहने वाले नामी वकील रियाज अहमद बुच्च की उनके घर में निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार को उनका शव कमरे में खून से लथपथ मिला। वारदात के बाद से घर में काम करने वाला नौकर फरार है। अलमारी का ताला टूटा है और अंदर रखे जेवरात व नकदी गायब। वकील की तीन गाडिय़ों में से एक गाड़ी भी नहीं है। घर के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा गया है, ताकि हत्या का कोई सुबूत न रहे।

सोमवार सुबह करीब दस बजे सेल्स टैक्स के वकील (65) रियाज अहमद बुच्च को उनकी बहन लगातार फोन कर रही थीं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। वकील की बहन ने भाई का हालचाल जानने के लिए अपने घर में काम करने वाले नौकर को रियाज अहमद के घर भेजा। जब वह रियाज के घर पहुंचा तो उसने घर के सभी दरवाजे खुले हुए पाए। एक कमरे के अंदर बिस्तर पर रियाज का शव पड़ा था। शव के पास ही फुलदान पड़ा था, जिस पर खून लगा था। रियाज के माथे, चेहरे और सिर से खून निकलकर बिस्तर पर फैला था। जब नौकर ने इस बारे में रियाज की बहन को बताया तो करीबी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। घर में देखा तो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला घरेलू नौकर दीपक ङ्क्षसह चौहान गायब था। दीपक घर के जिस कमरे में रहता था, वह बंद था और उसका सामान भी गायब था।

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी साउथ विनय शर्मा, डीएसपी राम ङ्क्षसह चाढ़क मौके पर पहुंचे। सुबूत जुटाने के लिए फोरेंङ्क्षसक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और वीडियोग्राफी करने के लिए पुलिस टीम को बुला लिया गया। गंग्याल पुलिस थाने में रियाज अहमद की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। रियाज के घर में काम करने वाले अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

फरार नौकर के बारे मिलीं अहम जानकारियां : एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने कहा कि प्राथमिक जांच में रियाज अहमद के नौकर पर हत्या का संदेह है। उसके बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम देने के कयास लगाए जा रहे हैं। घर से क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जानकारी वकील के परिजनों के घर लौटने पर ही पता चलेगी।

अपने रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गई है पत्नी : रियाज के रिश्तेदार मोहम्मद असलम ने बताया कि रियाज की पत्नी शहनाज गनी जो पीडीडी विभाग से चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं, अपने रिश्तेदार की शादी पर अमेरिका गई हुई हैं। उनके बेटा बाबर बुच्च गोवा गया हैै। पेशे से डॉक्टर उनकी बेटी अक्क्षा बुच्च की बीते वर्ष शादी हुई थी, वह जम्मू में अपने मायके में थी। रियाज की हत्या की सूचना मिलते ही बेटा और दामाद तुरंत घर पहुंच गए। अक्क्षा बुच्च जल्द ही बच्चे को जन्म देनी वाली हैं। पिता की हत्या की सूचना के बाद से वह सदमे में है।

नौकर पर हत्या का शक : प्रारंभिक जांच में घरेलू नौकर दीपक सिंह पर ही शक की सुई घूम रही है। वारदात के समय घर में रियाज की पत्नी, बेटा कोई नहीं था। इसलिए माना जा रहा है कि नौकर से मौके का फायदा उठाया और वारदात कर भाग गया।

लूटपाट के लिए की गई हत्या : शुरुआती जांच में ही यह साफ हो जाता है कि उनकी हत्या को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद घर से जेवरात, पैसे और गाड़ी नहीं है। शक है कि घरेलू नौकर ने रियाज अहमद की तब हत्या की जब वह बिस्तर पर आराम कर रहे होंगे और इसके बाद वह घर में लूटपाट कर कार लेकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी