जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व कार्यकारी सदस्य कांग्रेस में शामिल

जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व कार्यकारी सदस्य बलवान सिंह समर्थकों सहित मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए। आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने शहर के वार्ड नंबर 7 की कॉरपोरेटर रितु चौधरी के साथ बलवान का समर्थकों सहित पार्टी में स्वागत किया।

By VikasEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 06:49 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व कार्यकारी सदस्य कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस में शामिल होने पर अभिवादन करती आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू-कश्मीर बैंक के पूर्व कार्यकारी सदस्य बलवान सिंह समर्थकों सहित मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हुए। आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने शहर के वार्ड नंबर 7 की कॉरपोरेटर रितु चौधरी के साथ बलवान का समर्थकों सहित पार्टी में स्वागत किया।

शहर के विवेकानंद चौक में मंगलवार को कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के दौरान बलवान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए रितु चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में बलवान सिंह व उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनहोंने कहा कि कांग्रेस देश भर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों बारे जागरुक कर रही है। जम्मू-कश्मीर के लोग भी भाजपा के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा ने भूमि मसले और नौकरी के अधिकारों का हनन किया है। जनता परेशान है। लोगों को समझ आ गया है कि जिन्हें बहुमत देकर सरकार में पहुंचाया, वो पार्टी अब गुमराह कर रही है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार छिन गए हैं।

वहीं बलवान सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के हरेक कोने में वह पार्टी के एजेंडे को लेकर जाएंगे और लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएंगे। भाजपा जमीनी स्तह पर नहीं है। आम लोगों की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर रही है। जनता अब ऊब चुकी है। आने वाले समय में लोग समझ जाएंगे कि जो सपने दिखाए जा रहे हैं, वो कभी पूरे नहीं होंगे।

chat bot
आपका साथी