पूर्व राज्यपाल ने शांति व खुशहाली की प्रार्थना की

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू कश्मीर से विदा होने पर कश्मीर घाटी और

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 09:36 PM (IST)
पूर्व राज्यपाल ने शांति व 
खुशहाली की प्रार्थना की
पूर्व राज्यपाल ने शांति व खुशहाली की प्रार्थना की

राज्य ब्यूरो, जम्मू : पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू कश्मीर से विदा होने पर कश्मीर घाटी और राज्य के अन्य हिस्सों के उन लोगों से खेद जताया, जिनसे वह मिल नहीं पाए।

अपने संदेश में वोहरा ने कहा कि पिछले दस वर्षो से मैं समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को जानता था। यह लोग मुझे विदाई देना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए मैं उन लोगों से क्षमा मांगता हूं। वोहरा और उनकी पत्नी उषा वोहरा ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और खुशहाली कायम होने की प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी