कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी उतरे सड़क पर

संवाद सहयोगी खौड़ करीब सालभर से जनता के बीच से नदारद रहे कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:50 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी उतरे सड़क पर
कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी उतरे सड़क पर

संवाद सहयोगी, खौड़: करीब सालभर से जनता के बीच से नदारद रहे कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी शनिवार को पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खौड़ तहसील कार्यालय के बाहर तेल की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में बिजली-पानी की किल्लत के खिलाफ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने कहा कि जब वे विधायक, स्पीकर और उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान खौड़ ब्लाक का नक्शा बदल दिया था, लेकिन अब भाजपा नेता सिर्फ बड़े-बड़े वायदे करते हैं, जो कभी अमल में नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कराहती जनता पर केंद्र सरकार महंगाई का भारी बोझ डाल रही है। इसका कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि खौड़ ब्लाक में अब लोगों को न बिजली मिल रही, न पानी। सड़कें इतनी खस्ताहाल हैं कि उस पर पैदल भी नहीं चला जा सकता है। इस मौके पर बीडीसी चैयर मैन बलवीर सिहं भाऊ, सरपंच जगदीश शर्मा, रोमेश वर्मा, प्रेम सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी