कांग्रेस में शामिल होते ही भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ के बदले सुर, बोले- सबका विकास, सबका विश्वास का नारा खोखला

कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ के सुर एकदम बदल गए। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां एससी-एसटी विरोधी हैं। भाजपा के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे खोखले हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 06:32 PM (IST)
कांग्रेस में शामिल होते ही भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ के बदले सुर, बोले- सबका विकास, सबका विश्वास का नारा खोखला
प्रदेश कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ के सुर एकदम बदल गए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ के सुर एकदम बदल गए। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां एससी, एसटी विरोधी हैं। भाजपा के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के नारे खोखले हैं। कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प बन सकती है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया गया है। पिछले सात साल में पीएचई, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण के क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुई है। लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू के पूर्व विधायक दीनानाथ भगत का कांग्रेस में स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीर ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में जम्मू क्षेत्र के लोग पिस रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही जम्मू कश्मीर के हर वर्ग, क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास किए हैं।

कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू के लोगों को ठगा गया है। कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों के साथ किए हुए वायदों को पूरा नहीं किया। कई विकास कार्य अधर में लटके हुए है।

chat bot
आपका साथी