विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ladakh News: लद्दाख में कृत्रिम झील फटने से कईं गांवों में बाढ़, संपर्क मार्ग कटे

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Sun, 22 Aug 2021 03:48 PM (IST)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण लेह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर के अनुसार रूंबक गांव के पास जंस्कार नदी अवरुद्ध ...और पढ़ें

रूबक पुल तबाह हो गया पूरे क्षेत्र में खड़ी फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई।
रूबक पुल तबाह हो गया पूरे क्षेत्र में खड़ी फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । लद्दाख में एक कृत्रिम झील के फटने से कई गांवों में बाढ़ आ गई। इससे एक पुल के अलावा खड़ी फसल भी तबाह हो गई। यही नहीं कई गांव भी सड़क संपर्क मार्ग से कट गए। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। वहीं झील फटने के कारण जंस्कार नदी भी अवरुद्ध हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण लेह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर के अनुसार रूंबक गांव के पास जंस्कार नदी अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र में एक कृत्रिम झील बन गई । रविवार की सुबह यह झील फटने के कारण पूरे क्षेत्र में रविवार की सुबह बाढ़ आ गई। रूबक पुल तबाह हो गया पूरे क्षेत्र में खड़ी फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई। हालांकि बाढ़ के कारण किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ की खबर मिलते ही बचाव दल क्षेत्र में पहुंच गए।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण लेह के अनुसार रविवार को पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नीमो बासगो प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर, लाइकर और खलस्ती के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट और लद्दाख डिजास्टर रेस्पांस फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्हें सिंधु नदी में किसी भी प्रकार की बाढ़ के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यही नहीं नीमो के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बाढ़ से बचाव के लिए अपने आप को तैयार रखने को कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार रूंबक, जिंगचेन, युरूस्ते और रूमचुंग को जाने वाले मार्ग मुख्य मार्ग से कट गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के बाद हालात नियंत्रण में हैं। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और किसी भी प्रकार के हालात के लिए सभी को तैयार कर दिया गया है।