Jammu Weekend Lockdown: वीकेंड लॉकडाउन उल्लंघन के पांच मामले दर्ज, 350 से अधिक वाहन जब्त

जिला प्रशासन के निर्देश पर बीते शुक्रवार से लेकर आज सोमवार तक सुबह तक 60 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 10:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 10:12 AM (IST)
Jammu Weekend Lockdown: वीकेंड लॉकडाउन उल्लंघन के पांच मामले दर्ज, 350 से अधिक वाहन जब्त
Jammu Weekend Lockdown: वीकेंड लॉकडाउन उल्लंघन के पांच मामले दर्ज, 350 से अधिक वाहन जब्त

जम्मू, जागरण संवाददाता: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जम्मू पुलिस ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में आठ लोगों के विरुद्ध पांच एफआईआर दर्ज की इसके अलावा 350 से अधिक वाहनों को निर्देश का उल्लंघन करने पर जब्त कर लिया।

एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने बताया कि औसतन एक पुलिस थाने ने पंद्रह के करीब वाहनों को जब्त किया है जो वीकेंड लॉकडाउन में गैर जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकले थे। इन सभी वाहनों को कोर्ट से ही छुड़वाया जा सकेगा। जम्मू पुलिस ने पूरी सख्ती के साथ लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाया है। हालांकि लोगों ने स्वयं पुलिस और प्रशासन को लॉकडाउन के दौरान पूरा सहयोग दिया है।

अधिकतर लोग अपनी जिम्मेदारी समझते है और वे घरों से बिना कारण बाहर नहीं निकले। उन्होंने लोगों ने अपील की मुश्किल की इस घड़ी में सभी सहयोग करे और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे। लोग भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में ना जाए। घर से बाहर निकले मास्क लगाए। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करे। यदि कोई इस का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, ताकि मौके पर हीं उचित कार्रवाई की जा सके। काबिलेगौर है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर बीते शुक्रवार से लेकर सोमवार तक सुबह तक 60 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया था।

chat bot
आपका साथी