पुरमंडल ब्लॉक में डीडीसी के पहले चरण के चुनाव आज

-12584 मतदाता पुरमंडल ब्लॉक में करेंगे मतदान -डीडीसी चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर दो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:10 AM (IST)
पुरमंडल ब्लॉक में डीडीसी के पहले चरण के चुनाव आज
पुरमंडल ब्लॉक में डीडीसी के पहले चरण के चुनाव आज

-12,584 मतदाता पुरमंडल ब्लॉक में करेंगे मतदान

-डीडीसी चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान

-पुरमंडल में राजनीतिक दलों व निर्दलीय के रूप में कुल दस उम्मीदवार मैदान में संवाद सहयोगी, सांबा: सांबा जिला के पुरमंडल ब्लॉक में आज पहले चरण में डीडीसी के चुनाव होंगे। इसके लिए विजयपुर से बैलेट बॉक्स व अन्य चुनावी सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच कर्मी अपने साथ लेकर गए। विजयपुर के स्ट्रांग रूम से पुरमंडल के लिए इन पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। विदित रहे कि परमंडल ब्लॉक में चुनाव शनिवार को होंगे और उन्हें लेकर सभी कर्मी अपने अपने गंतव्य की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच निकल गए।

पुरमंडल ब्लॉक में कुल 12,584 मतदाता हैं। इनमें 6,788 पुरुष व 5,796 महिलाएं शामिल हैं। ब्लॉक में कुल 35 पोलिग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें आठ पोलिग स्टेशन संवेदनशील (सेंसिटिव) बनाए गए हैं। शनिवार को डीडीसी के लिए चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर में दो बजे तक चलेगा। पुरमंडल में राजनीतिक दलों व निर्दलीय के रूप में कुल दस उम्मीदवार मैदान में हैं। परमंडल ब्लॉक में डीडीसी चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की किस्मत पेटी में बंद होगी। ब्लॉक में भाजपा की ओर से अवतार सिंह, पैंथर्स पार्टी से खताब हुसैन, नेकां की ओर से सलीम मुहम्मद और अपनी पार्टी से सलीम आलम चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राज सिंह, अरुण शर्मा, मुहम्मद रफीक, सुरेंद्र थापा, लक्ष्मी रामा, स्वर्ण सिंह भी मैदान में हैं। सभी ने अपने-अपने हक में जनता के बीच प्रचार किया है और वे जीत के दावे भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी